सुरक्षा: नागपुर डिवीजन ने निभाई जिम्मेदारी, ट्रेन व स्टेशन पर यात्री भूले 43.56 लाख का लगेज

नागपुर डिवीजन ने निभाई जिम्मेदारी,  ट्रेन व स्टेशन पर यात्री भूले 43.56 लाख का लगेज
  • सालभर में नागपुर डिवीजन ने लौटाए लाखों के माल
  • कई बार जल्दबाजी में सामान भूल जाते हैं यात्री
  • मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल सुरक्षित स्थान पर रखते हैं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों में भुलक्कड़ यात्री भी शामिल हैं। जो अपना लगेज स्टेशन या ट्रेन में ही भूल जाते हैं। ऐसे यात्रियों का सामान उन्हें वापिस लौटाने के काम आरपीएफ ने किया है। सालभर में नागपुर डिविजन में 43 लाख से ज्यादा मूल्य का लगेज यात्रियों को लौटाया है।

सत्यापन के बाद सौंपा : भारतीय रेल में रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं और सभी वर्ग के यात्रियों का ध्यान रखते हुए रेलवे यात्रियों को सुविधाजनक, आरामदायक और सुरक्षित रेल सेवा देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाती है। यात्रा के दौरान जल्दबाजी में उनका कुछ सामान कभी-कभी ट्रेन या प्लेटफार्म पर छूट जाता है। इन समस्याओं के निवारण के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ‘आपरेशन अमानत’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल दिन-रात पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रही है। यात्रियों का यदि कोई सामान ट्रेन में छूट जाता है, तो रेलवे सुरक्षा बल उसे सुरक्षित स्थान पर रखती है।

गुम हुए सामान के लिए यात्रियों को हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करानी होती है या स्टेशन पर संबंधित कार्यालयों में अपनी समस्या दर्ज करानी होती है। रेलवे सुरक्षा बल के जवान सामान की रिकवरी कर सत्यापन के बाद सामान संबंधित यात्री को वापस सौंपते हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में इस वित्तीय वर्ष (अप्रैल-23 से मार्च-24 तक) रेलवे के सुरक्षा बल ने ‘ऑपरेशन अमानत’ के तहत 1098 यात्रियों को 2 करोड़ 13 हजार रुपए मूल्य के गुम हुए सामानों को वापस लौटाया है। इसके अंतर्गत बिलासपुर डिविजन में 516 यात्रियों को 67 लाख 21 हजार रुपए का, रायपुर डिविजन में 421 यात्रियों को 1 करोड़ 2 लाख 38 हज़ार रुपए का तथा नागपुर डिविजन में 161 यात्रियों को 43 लाख 56 हजार रुपए का छूटा हुआ सामान वापस लौटाया है।

Created On :   23 April 2024 9:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story