नागपुर: गडकरी ने कहा - विकास के काम तेजी से होते रहेंगे, ओवरब्रिज का लोकार्पण

गडकरी ने कहा - विकास के काम तेजी से होते रहेंगे, ओवरब्रिज का लोकार्पण
  • कई परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं
  • इसलिए हो रहे हैं कार्य

डिजिटल डेस्क, नागपुर. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि नागपुर में विकास कार्य तेजी से चल रहे हैं और कई परियोजनाएं पूरी भी हो चुकी हैं। इसका श्रेय जनता को जाता है, क्योंकि उन्होंने हमें चुना है। जनता का समर्थन इसी तरह मिलता रहा तो विकास के काम तेजी से होते रहेंगे। पूर्व नागपुर में यातायात समस्या दूर करने का प्रयास हो रहा है। इसीतरह अस्पताल, पार्क, ई लाइब्रेरी मंजूर हुई है। कावरापेठ ओवरब्रिज बनकर तैयार होने से इस परिसर में यातायात समस्या दूर होगी।

इसलिए हो रहे हैं कार्य

वे कावरापेठ ओवरब्रिज के लोकार्पण और पूर्व नागपुर में दो सबवे (अंडरब्रिज) और सीमेंट रोड के भूमिपूजन के अवसर पर बोल रहे थे। इस दौरान विधायक कृष्णा खोपड़े मुख्य रूप से उपस्थित थे। विधायक खोपड़े ने कहा कि केंद्रीय मंत्री गडकरी के कारण ही पूर्व नागपुर में इतने विकास कार्य हो रहे हैं।

इस अवसर पर सेतराम सेलोकर, अभिरुचि राजगिरे, संजय महाजन, ज्योति भिसिकर (डेकाटे), निशा भोयर, श्रीकांत सायरे, गुड्डु पांडे, राजू गोतमारे, सुनील सूर्यवंशी, सचिन करारे, संदीप साबू, विजय हजारे, मुरलीधर वडे, प्रवीण भिसिकर, विलास पराते, संजय चावरे, दुर्गा हट्टीथेले, मुरलीधर नागपुरे, रवींद्र डोलास, शोभा पटेल, सुलोचना कोवे, संगीता कलमकर, राजू गाडगे, राजेश ठाकुर, किशोर दुधे, तुकाराम लांबाटे, राजू दारोडे, अजय सुगंधा, सुभाष कोहले, ज्ञानेश्वर अनंतवार, रघुवीर सिंह परमार, शुभम जंगितवार, अनिल बोरकर, विजय फुलवानी, शशिकांत शोभने, सुनील हिरवानी, तुषार मुले, सागर मोहिते, शेखर यति, अतुल खोबरागड़े, घनश्याम ढाले, ग्यासिद्दीन काज़ी, तुषार ठाकरे, हर्षल वाडेकर, नितेश ढगे, मुकेश जैन, श्रीपत पटेल, वर्षा मिलमिले, शंकर गुप्ता, कृष्णा पराते, अजय रोकड़े, राजेंद्र दहिकर, संगीता दुधे, चंद्रकांत चौधरी, शैलेश बामनिया, मनोज हाटे, शीतल बिरहा, विक्की वर्मा, मंगेश वर्मा, सुरेखा पौनिकर, संजय खेड़ीकर, वैशाली डोमड़े, विजय धकाते, जय गुप्ता, मो. शफी, आकाश भामकर, अशोक यादव आदि उपस्थित थे।



Created On :   10 March 2024 8:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story