नाना पटोले बोले: भाजपा ही करा रही समाज को आमने-सामने

भाजपा ही करा रही समाज को आमने-सामने
ओबीसी और मराठा के बीच विवाद के कारण अन्य विषय पीछे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आरक्षण को लेकर विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है- ओबीसी और मराठा के बीच विवाद के कारण राज्य में अन्य विषय पीछे चले गए हैं। अंगरेज काल के समान स्थिति बनी है। भाजपा दो समाज को आमने-सामने करा रही है। शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में पटोले ने कहा-गृहमंत्री के कारण राज्य में लाठीचार्ज हुआ, उनके वक्तव्य से स्थिति बिगड़ी। ओबीसी आरक्षण टिकाए रखने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जरांगे पाटील ने ओबीसी में से मराठा को आरक्षण देने की मांग के साथ संघर्ष जारी रखा है। स्थिति यह है कि जाति विवाद के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिए। जाति गणना होती तो यह स्थिति नहीं बनती। कांग्रेस पहले से ही जाति गणना की मांग कर रही है। पटोले ने यह भी कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष में कोई फार्मूला तय नहीं हुआ है। सभी दलों की बैठक के बाद निर्णय लिया जाएगा। राज्य में मंत्रिमंडल काम नहीं कर रहा है। 17 विभाग रिक्त है।


Created On :   18 Nov 2023 9:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story