अत्याचार: दुराचारी पिता छोटी बेटी से छह साल करता रहा दुष्कर्म, बड़ी पर भी नजर डाली, दोनों पहुंची थाने

दुराचारी पिता छोटी बेटी से छह साल करता रहा दुष्कर्म, बड़ी पर भी नजर डाली,  दोनों पहुंची थाने
  • बेटियों की शिकायत पर पुलिस घर पहुंची
  • सीने में दर्द का बहाना कर अस्पताल में भर्ती हो गया
  • पुलिस के पहरे में करा रहा इलाज

डिजिटल डेस्क, हिंगना (नागपुर)। पिता-पुत्री के रिश्ते को पिता ने कलंकित कर दिया। छोटी बेटी का यौन शोषण करने के बाद उसने बड़ी बेटी पर भी नजर डाली। शर्मसार करने वाले इस वाकये से हड़कंप मचा रहा। कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बना रहा। एमआईडीसी थाने में पिता के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी पिता एमआईडीसी क्षेत्र झोपड़पट्टी में परिवार के साथ रहता है। उसकी पत्नी मजदूरी करती है। शनिवार को 17 वर्षीय बेटी को घर में अकेला पाकर पिता ने उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया, लेकिन बेटी किसी तरह पिता के चंगुल से भाग निकली। कुछ देर बाद जब उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन घर पहुंची, तो उसने पिता की करतूत के बारे में उसे रोते हुए बताया, तब छोटी बहन ने उसे बताया कि, करीब पांच-छह साल से उसके साथ पिता यह घिनौना कृत्य कर रहा है। विरोध करने और किसी और को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है।

इसके बाद दोनों बहनें एमआईडीसी थाने पहुंची और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विशाल काले को आपबीती सुनाई। इसे गंभीरता से लेकर शिकायत दर्ज की गई। जब पुलिस आरोपी पिता को गिरफ्तार करने घर पहुंची, तो उसने सीने में दर्द उठने की शिकायत की और वह निजी अस्पताल में भर्ती हो गया है। अस्पताल से छुट्टी होते ही उसे गिरफ्तार किया जाने वाला है। कहीं वह भाग न जाए, इसलिए अस्पताल में पुलिस को तैनात किया गया है।

पिता ने पुत्र को गोली मारी घरेलू विवाद के चलते सोमवार की रात पिता ने बारह बोर की बंदूक से पुत्र पर गोली चला दी। गोली लगने से बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से कुछ समय के लिए दहशत व अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घटना का पता चलते ही आला पुलिस अधिकारी सदल बल मौके पर पहुंचे। चिंतामणी नगर निवासी जख्मी पुत्र नितीन इंगले है, जबकि आरोपी उसका पिता माणिकराव इंगले है। वह एक्समैन है और सिक्योरिटी गार्ड है, घटना के दिन 11.30 से 11.45 बजे के बीच नितीन के बेटों को लेकर विवाद हुआ। इसे लेकर नितीन का अपने पिता से विवाद हो गया। इससे तैश में आकर माणिकराव ने नितीन को गोली मार दी। नितीन को अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। गोली नितीन के पैर में लगी। गोली की गूंज से परिसर में दहशत व अफरा-तफरी का माहौल रहा। नितीन को अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

Created On :   9 July 2024 12:55 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story