जिंदगी: नागपुर शहर में कचरे के ढेर में मिला नवजात , मेडिकल में किया गया भर्ती

नागपुर शहर में कचरे के ढेर में मिला नवजात , मेडिकल में किया गया भर्ती
  • मार्निंगवॉक में निकले लोगों ने आवाज सुनीं, पुलिस को किया सूचित
  • पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर नवजात को पहुंचाया मेडिकल
  • शिशु स्वस्थ, चल रहा है उपचार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कचरे के ढेर में नवजात पाया गया है। इससे बुधवार की सुबह कुंजीलालपेठ में हड़कंप मचा रहा। अजनी थाने में आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी तलाश में परिसर के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

खंगाले जा रहे फुटेज : कुंजीलालपेठ में सुबह करीब 6 बजे सुबह की सैर करने वाले लोगों को कचरे के ढेर से नवजात की किलकारियां सुनाई दीं। जंगल में लगी आग की तरह खबर परिसर में फैलने से लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की सूचना मिलते ही अजनी पुलिस भी मौके पर पहुंची। नवजात को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया है। वह स्वास्थ्य है। चिकित्सकों के अनुसार नवजात एक दिन का है। संदेह है कि अवैध संबंधों का राजफाश होने के डर से बदनामी से बचने के लिए नवजात को रात के अंधेरे में फेंक दिया गया। परिसर के अस्पतालों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।

मुरुम के लेन-देन में हत्या का प्रयास : लेन-देन के विवाद में ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया गया है, हालांकि मामला मुरुम तस्करी से जुड़ा होने की आशंका है। इस बीच वाड़ी थाने में दस-पंद्रह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

48 हजार रुपए के लिए बुलाया : सोनेगांव निपानी निवासी विनोद लंगोटे नामक व्यक्ति मुरुम सप्लाई करता है। वह एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी भी बताया जा रहा है। उससे सागर जयस्वाल मुरुम खरीदी करता था। उसके करीब 48 हजार रुपए विनोद के पास थे। मंगलवार को सागर ने विनोद को दृगधामना स्थित खदान पर बुलाया, जहां पर पहले से सागर अपने दस से पद्रह साथियों के साथ खड़ा था। इस बीच लेन-देन को लेकर हुए विवाद के कारण सागर ने साथियों की मदद से विनोद पर जानलेवा हमला किया। आरोपी सागर अापराधिक प्रवृत्ति का है और मुरुम, रेती की तस्करी में लिप्त होने का बताया जा रहा है। इस बीच सागर और उसके साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है।

Created On :   6 Jun 2024 7:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story