Nagpur News: नांदागोमुख के कीर्तनकार किशोर वाढ़ी ने की खुदकुशी, मध्यप्रदेश के चार पर मामला दर्ज

  • मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
  • सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेजे गए

Nagpur News. सावनेर के केलवद थानांतर्गत ग्राम नांदागोमुख के विख्यात भजन व कीर्तनकार किशोर देवराव वाढ़ी (37) ने संतरे के पेड़ से फंदा बांधकर खुदकुशी कर ली। घटना शनिवार की सुबह 9 बजे के दौरान उजागर हुई। बताया जा रहा है कि वारकरी संप्रदाय के कीर्तनकार किशोर वाढ़ी भजन-कीर्तन करने के लिए गांव-गांव जाते थे। मृतक किशोर के जेब से सुसाइड नोट मिला है। जानकारी के मुताबिक किशोर नाशिक से कीर्तन कर 17 अप्रैल को घर पहुंचे थे। इस बीच शनिवार की सुबह नांदागोमुख में रामू धनराज सातपुते के खेत में संतरे के पेड़ से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। केलवद थाने में मृतक के भाई रुपेश वाढ़ी की लिखित शिकायत तथा मृतक के जेब में मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर मामला दर्ज किया है। इनमें मध्यप्रदेश के सौंसर के ग्राम वाघोड़ा निवासी गणेश बोबड़े, दिनेश बोबड़े, भीकाराम बोबड़े तथा महिला मनीषा मुसले पर खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। केलवद की प्रभारी थानेदार मंगला मोकासे, पीएसआई कांता रिजवाड़, पीएसआई अरुण राठोड़ मामले की जांच कर रहे हैं। केवलद पुलिस ने ‌महिला आरोपी मनीषा मुसले को छोड़ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सावनेर‌ के‌ न्यायालय में पेश किया। जहां न्यायालय ने तीनों को सोमवार 21 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में रखने का आदेश दिया।

Created On :   21 April 2025 8:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story