जबर्दस्ती कब्जा: वकील की मदद से रची मकान हड़पने की साजिश , शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया

वकील की मदद से रची मकान हड़पने की साजिश , शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया
  • पुलिस ने एक महिला आरोपी को किया गिरफ्तार
  • विवादित मकान को लेकर हत्या की घटना भी हुई
  • फर्जी बक्षीसपत्र बनवाकर मकान पर कब्जा बोल दिया

डिजिटल डेस्क, नागपुर । मां-बेटी और उसके प्रेमी के खिलाफ अजनी थाने में बुधवार को प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों ने मकान मालिक की कोरोना में मृत्यु होने के बाद वकील की मदद से उसका फर्जी बक्षीसपत्र बनाया और मकान हड़पने की साजिश रची थी। विवादित मकान को लेकर हत्या की घटना भी हो गई है। इस बीच एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

कोरोना में हुई मृत्यु : आरोपी जयशिला सुरेंद्र गणवीर (53 ) उसकी बेटी रिना मेश्राम-गणवीर मूलत गोदिंया जिला वर्तमान में जोशीवाड़ी नागपुर निवासी और रिना का प्रेमी नीलेश भैयालाल मून (28) चंद्रमनी नगर निवासी व अन्य है। घटित प्रकरण से जयशिला और उसकी बहन धर्मशिला जोशीवाड़ी में किराए से ओझी लिओ जोसेफ (82) नामक व्यक्ति के मकान में किराए से रहते थे। ओझी की पत्नी की पहले ही मृत्यु हो गई। वह अकेला ही रहता था। 2 मई 2021 में कोरोना से ओझी की भी मौत हो गई। ओझी अकेला होने से आरोपी जयशिला और धर्मशिला और उसकी बेटी रिना उसकी देखभाल करती थी। उस दौरान उन्होंने ओझी के नाम से वकील व एक पत्रकार की मदद से पूरानी तारीख डालकर ओझी के नाम का फर्जी बक्षीसपत्र बनवाया और ओझी के मकान पर कब्जा बोल दिया।

18 लाख लेकर भी नहीं किया मकान खाली : मकान की कीमत 70 से 80 लाख रुपए बताई जा रही है। इस साजिश में वकील और एक पत्रकार भी शामिल हुआ था। इसके लिए उन्होंने लाखों रुपए लिए हैं। इस बीच मकान के बटवारे को लेकर जयशिला और धर्मशिला में विवाद हो गया। जिससे जयशिला ने सिर पर लाठी मारकर धर्मशिला की हत्या की थी। इस बीच आरोपी किराएदारों की साजिश का पता चलते ही ओझी के छत्रपति चौक निवासी भतीजे ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। इसके पहले आरोपी मकान खाली करने के बदले में 18 लाख रुपए उससे ले चुके हैं। रकम लेने के बाद भी उन्होंने मकान खाली नहीं िकया। इस बीच घटित वाकये से आरोपियों के खिलाफ अजनी थाने में विविध धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी जयशिला को गिरफ्तार किया गया है।

Created On :   18 July 2024 11:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story