रेप: अपहरण कर मौसेरी बहनों से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान, मामा-भांजा गिरफ्तार

अपहरण कर मौसेरी बहनों से दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर हुई थी पहचान, मामा-भांजा गिरफ्तार
  • पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • फोन कर मिलने बुलाया और बाइक पर बिठाकर ले गए
  • सूर्यनगर में एक मकान में ले जाकर किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। वाठोडा क्षेत्र से दो मौसेरी बहनों का अपहरण कर हुड़केश्वर इलाके में ले जाकर उनसे जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। वाठोडा पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी रामदयाल पंचम तांडेकर (27), वाठोडा और रोहन अशोक बिंजरे (19), आसोली, गोंदिया निवासी है। दोनों पर अपहरण, दुष्कर्म व पोक्सो का मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी रिश्ते में मामा-भांजे हैं। आरोप है कि, आरोपी रामदयाल ने युवती और रोहन ने बालिका से दुष्कर्म किया।

आरोपी मजदूरी करते हैं : दोनों आरोपी मजदूरी करते हैं और दोनों वाठोडा में किराए से रहते हैं। रामदयाल की 18 वर्षीय युवती से इंस्टाग्राम पर पहचान के बाद दोस्ती हुई। रामदयाल जब युवती से मिलने जाता था, तब उसका भांजा साथ रहता था। इस दौरान उसके भांजे की उसकी नाबालिग बहन के साथ दोस्ती हो गई।

बड़ी बहन से इंस्टाग्राम पर हुई थी एक आरोपी की दोस्ती : मोबाइल कर रहा युवा वर्ग को बर्बाद : पुलिस का कहना है कि, मोबाइल भले अच्छी वस्तु है, लेकिन यह अब कई युवाओं के लिए बर्बादी का कारण बन रहा है। मोबाइल के कारण दो मौसेरी बहनों के साथ उक्त घटना हो गई। इंस्टाग्राम पर युवती की एक आरोपी से पहचान हुई। दोनों के बीच मेलजोल बढ़ा, इसके बाद उनके साथ दुष्कर्म की घटना हो गई। इस मामले की शिकायत मिलने पर दोनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

खरबी में बुलाया और बाइक से सूर्यनगर ले गए : पुलिस के अनुसार 34 वर्षीय महिला ने आरोपी रामदयाल तांडेकर और रोहन बिंजरे के खिलाफ वाठोडा थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि, 18 वर्षीय पीड़ित युवती की आरोपी रामदयाल से इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। रामदयाल ने युवती से मेलजोल बढ़ाया। इस बीच उसके भांजे ने उनकी नाबालिग बेटी से दोस्ती कर ली। रामदयाल और रोहन मूलत: गोंदिया के रहने वाले हैं। दोनों आरोपियों ने पीड़ित लड़कियों को गत 1 मई को दोपहर करीब 12 से 4 बजे के बीच खरबी में मिलने बुलाया। दोनों लड़कियां जब खरबी पहुंची, तब आरोपी उन्हें अपनी-अपनी मोटरसाइकिल पर वाठोडा से हुड़केश्वर क्षेत्र में सूर्य नगर के पास करीब तीन हजार स्क्वेयर फीट में बने 3 कमरों के मकान में ले गए।

चाकू की नोंक पर किया आबरू से खिलवाड़ : आरोप है कि, दोनों ने लड़कियों को चाकू का डर दिखाकर धमकाया। इसके बाद आरोपी रामदयाल ने युवती और रोहन ने बालिका से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर दोनों ने पीड़ित लड़कियों को उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित बालिका ने घटना के बारे में अपनी मां को सबकुछ बता दिया। इसके बाद 15 मई को दोनों पीड़ित लड़कियों को वाठोडा थाने में ले जाकर दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई। उपनिरीक्षक वांदे ने दोनों आरोपियों पर धारा 363, 376(2)(जे), 506(बी) व सहधारा 4, 8, 12, पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों की खोजबीन कर उन्हें दबोच लिया है। वाठोडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   17 May 2024 7:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story