काम शुरू: नागपुर जाेन में लगेेंगे 18 लाख प्री-पेड मीटर, एक मीटर का खर्च 12 हजार रुपए

नागपुर जाेन में लगेेंगे 18 लाख प्री-पेड मीटर, एक मीटर का खर्च   12 हजार रुपए
  • तीन जोन में 30 लाख से ज्यादा प्री-पेड मीटर
  • मीटर लगाने का काम शुरू

डिजिटल डेस्क, नागपुर. केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र समेत देश भर में प्री-पेड मीटर लगाने का निर्णय लिया है। राज्य में सवा दो करोड़ प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे। इसमें से नागपुर जोन ( नागपुर व वर्धा जिला) में लगभग 18 लाख मीटर लगेेंगे। नागपुर समेत विदर्भ में लगभग 65 लाख प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे। एक मीटर पर 12 हजार रुपए का खर्च आएगा। 10 साल तक मीटर का मेंटेनेंस व दुरुस्ती की जिम्मेदारी कंपनी पर रहेगी।

तीन जोन में 30 लाख से ज्यादा प्री-पेड मीटर

नागपुर, चंद्रपुर व गोंदिया जोन में कुल 30 लाख 30 हजार 346 प्री-पेड मीटर लगाए जाएंगे। टेंडर 3,635.53 करोड़ का है। अकोला व अमरावती जोन में 21 लाख 76 हजार 636 मीटर लगाए जाएंगे। टेंडर 2607 करोड़ का है। मोंटे कार्लो कंपनी जिनस कंपनी से मीटर खरीदकर लगाएगी।

मीटर लगाने का काम शुरू

नागपुर समेत विदर्भ में प्री-पेड मीटर लगाने का ठेका अहमदाबाद बेस मोंटे कार्लो कंपनी को मिला है। नागपुर, भंडारा, गोंदिया व चंद्रपुर में प्री पेड मीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। महावितरण की तरफ से सबसे पहले शासकीय कार्यालयों में महावितरण कंपनी के आवासों में रहने वाले कर्मचारियों के घरों में प्री-पेड मीटर लगाए जा रहे हैं। नागपुर जिले (शहर व ग्रामीण) की बात करें तो 18 लाख प्री-पेड मीटर (कृषि पंपों को छोड़कर) लगाए जाएंगे। महाराष्ट्र में लगने वाले सवा दो करोड़ प्री-पेड मीटर पर 39 हजार 602 करोड़ की निधि खर्च होगी। केंद्र से अनुदान मिलेगा। राज्य सरकार ने इसके लिए 6 हजार 294 करोड़ की निधि मंजूर की है।

Created On :   3 Jun 2024 11:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story