राहत: 30 जून तक ऑनलाइन टैक्स भुगतान पर 15% छूट, मनपा की तिजोरी में धन वर्षा

30 जून तक ऑनलाइन टैक्स भुगतान पर 15% छूट, मनपा की तिजोरी में धन वर्षा
  • मनपा की तिजोरी में जमा हुआ 49 करोड़, 50 लाख टैक्स
  • 40396 संपत्तिधारकों ने पाई 2 करोड़, 45 लाख रुपए छूट

डिजिटल डेस्क, नागपुर. महानगरपालिका ने संपत्तिधारकों के लिए 30 जून तक एकमुश्त टैक्स भुगतान करने पर 15 फीसदी छूट देने की घोषणा की है। वित्तीय वर्ष 2024-2025 का अग्रीम टैक्स भुगतान करनेवालों को यह लाभ दिया जा रहा है। 1 अप्रैल से 20 जून तक 40 हजार 396 संपत्तिधारकों ने ऑनलाइन भुगतान कर 2 करोड़, 45 लाख रुपए छूट प्राप्त करने की मनपा के राजस्व विभाग ने जानकारी दी। 1 लाख, 10 हजार संपत्तिधारकों ने 49 करोड़, 50 लाख रुपए संपत्ति टैक्स मनपा की तिजोरी में जमा किया है। लक्ष्मी नगर जोन से सर्वाधिक संपत्ति टैक्स जमा होने की जानकारी है। आॅफ लाइन टैक्स भुगतान करनेवालों को 30 जून तक 10 फीसदी छूट देने की मनपा की योजना है।

जोन अनुसार स्थिति इस प्रकार

जोन टैक्स भुगतान

लक्ष्मी नगर 8 करोड़, 48 लाख

धरमपेठ 4 करोड़, 97 लाख

हनुमान नगर 5 करोड़, 95 लाख

धंतोली 3 करोड़, 28 लाख

नेहरू नगर 5 करोड़, 35 लाख

गांधीबाग 2 करोड़

सतरंजीपुरा 1 करोड़, 39 लाख

लकड़गंज 4 करोड़, 9 लाख

आशी नगर 3 करोड़, 98 लाख

मंगलवारी 6 करोड़, 8 लाख

सरकारी संपत्ति 3 करोड़, 90 लाख


Created On :   23 Jun 2024 11:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story