- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- ठाणे मनपा क्षेत्र में 71 हजार...
Thane News: ठाणे मनपा क्षेत्र में 71 हजार श्वानों की नसबंदी, शिंदे ने लिखित जवाब में दी जानकारी

- विप में उपमुख्यमंत्री शिंदे ने लिखित जवाब में दी जानकारी
- ठाणे मनपा क्षेत्र में 71 हजार श्वानों की नसबंदी
Thane News. ठाणे मनपा क्षेत्र में साल 2004 से जनवरी 2025 तक 71 हजार 64 आवारा श्वानों की नसबंदी की गई है। विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी है। शिंदे ने कहा कि ठाणे मनपा क्षेत्र में कोरोना महामारी के दौरान आवारा श्वानों के नसबंदी ऑपरेशन पर रोक लगाई गई थी। फिलहाल ठाणे में आवारा श्वानों की संख्या बढ़ी है। मगर आवारा श्वानों के हमलों के कारण डर का वातावरण नहीं है। शिंदे ने कहा कि केंद्र सरकार के पशुजन्य नियंत्रण नियम (श्वान) 2001 के तहत आवारा श्वानों की नसबंदी और रेबीज प्रतिबंध टीका देने का कार्यक्रम ठाणे में साल 2004 से शुरू है। ठाणे मनपा और प्राणी मित्र संस्था के माध्यम से रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया जाता है। रेबीज मुक्त ठाणे संकल्प के तहत बीते दो सालों से अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा सदस्य निरंजन डावखरे, भाजपा सदस्य प्रवीण दरेकर समेत कई सदस्यों ने इस बारे में सवाल पूछा था।
Created On :   11 March 2025 8:24 PM IST