Mumbai News: राज ठाकरे ने बैंकों में मराठी भाषा के प्रयोग को लेकर चल रहे आंदोलन को रोका

  • मनसे अध्यक्ष ने मराठी भाषा मंत्री सामंत से मुलाकात के बाद जारी किया पत्र
  • मराठी भाषा के प्रयोग को लेकर चल रहे आंदोलन को रोका

Mumbai News. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने बैंकों और अन्य प्रतिष्ठानों में मराठी भाषा के प्रयोग को लेकर शुरू किए गए आंदोलन को अब रोकने का फैसला किया है। शनिवार सुबह प्रदेश के मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने राज से उनके निवास स्थान शिवतीर्थ पर मुलाकात की। राज ने ही सामंत को बैठक के लिए बुलाया था। इस बैठक के बाद दोपहर में राज ने एक पत्र जारी करके कार्यकर्ताओं से आंदोलन नहीं करने का आह्वान किया है। राज ने कहा कि बैंकों में मराठी के प्रयोग को लेकर शुरू किए गए आंदोलन के बाद इस विषय में पर्याप्त जागरूकता पैदा हो गई है। राज ने कहा कि बैंकों में मराठी के प्रयोग को लागू करने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी सरकार की है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नियम भी सरकार को मालूम हैं। अब इसको लागू करने की जवाबदेही सरकार की है। सरकार सभी बैंकों और अन्य प्रतिष्ठानों को मराठी का सम्मान करने के लिए कहे। फिर हमें कानून हाथ में लेने की नौबत नहीं आएगी। इससे पहले यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मनसे के कार्यकर्ताओं द्वारा बैंक कर्मियों को धमकाने का आरोप लगाया था। गुढीपाडवा के दिन मनसे की सभा में राज ने बैंकों में मराठी भाषा के प्रयोग को लेकर आंदोलन शुरू करने की घोषणा की थी। इसके बाद मनसे कार्यकर्ता बैंकों में मराठी में बोर्ड लगाने को लेकर आंदोलन शुरू कर दिया था।

राज्य में बैंकों और अन्य प्रतिष्ठानों में मराठी के प्रयोग को लेकर राज ने मुझे कुछ सुझाव दिए हैं। मैं इस बारे में मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को अवगत कराऊंगा। राज्य में मराठी भाषियों के खिलाफ होने वाले अन्याय को रोकने के लिए जिलाधिकारियों और पुलिस अफसरों के साथ एक बैठक आयोजित की जाएगी।

उदय सामंत, मराठी भाषा मंत्री के मुताबिक मैं मनसे को लेकर ज्यादा टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं, लेकिन बिहार विधानसभा चुनाव इसी साल के आखिर में होने वाला है। मनसे प्रमुख भाजपा के दोस्त हैं। शायद इसीलिए आंदोलन का स्टंट बंद हुआ है।

आदित्य ठाकरे, शिवसेना (उद्धव) विधायक के मुताबिक

राज की बात बताएं उदय जी नाम पर क्या डील हुई है?

गुणरत्न सदावर्ते, वकील के मुताबिक मैं राज के गुंडों के आंदोलन के खिलाफ सोमवार को हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वाला था। इसलिए राज ने आंदोलन को वापस ले लिया है। लेकिन मंत्री सामंत को यह बताना चाहिए कि उनकी और राज की मराठी के

शिवसेना (उद्धव) सिखाएगी मराठी

दूसरी ओर शिवसेना (उद्धव) मुंबई और आसपास के लोगों को मराठी भाषा सिखाएगी। इसके लिए शिवसेना (उद्धव) के प्रवक्ता आनंद दूबे ने कांदिवली पूर्व में पोस्टर लगाकर मोबाइल नंबर साझा किया है।

Created On :   6 April 2025 8:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story