- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- राम नवमी बनी राजनीतिक अखाड़ा - उद्धव...
Mumbai News: राम नवमी बनी राजनीतिक अखाड़ा - उद्धव बोले - भाजपा श्रीराम का नाम लेने की पात्र नहीं है, नार्वेकर का पलटवार

- धनुष बाण चलाने की जिम्मेदारी भगवान राम ने सिर्फ भाजपा को दी है- राहुल नार्वेकर
- भाजपा का स्थापना दिवस तारीख समय या सुविधा के अनुसार का मामला है
Mumbai News. रविवार को देशभर में राम नवमी का त्योहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन इस अवसर पर भी भाजपा और शिवसेना (उद्धव) में राजनीति देखने को मिली। शिवसेना (उद्धव) पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा की 46वीं वर्षगांठ पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि भाजपा की सालगिरह तिथि के अनुसार होती है या सुविधा के अनुसार? असल में उनका स्थापना दिवस कब है, यह बताना चाहिए। लेकिन फिर भी मैं उन्हें शुभकामना देता हूं। ठाकरे ने कहा कि अगर रामनवमी के दिन आपकी पार्टी का जन्मदिन है तो फिर प्रभु रामचंद्र जैसा व्यवहार करने की कोशिश होनी चाहिए। उनकी पात्रता राम का नाम लेने की भी नहीं है। ठाकरे पर पलटवार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के नेता राहुल नार्वेकर ने कहा कि भगवान राम ने हमें धनुष बाण उठाने की जिम्मेदारी दी है, इसलिए हम जनता के हित के कार्य कर रहे हैं। ठाकरे ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस तारीख समय या सुविधा के अनुसार का मामला है। रामनवमी भाजपा का जन्मदिन है तो फिर उन्हें प्रभु रामचंद्र जैसा आचरण करने का प्रयास करना चाहिए। ठाकरे ने कहा कि भाजपा के लोगों में राम का नाम लेने की पात्रता नहीं है। ठाकरे ने कहा के चुनाव से पहले महायुति ने लाडली बहनों को ज्यादा पैसे और किसानों की कर्ज माफी का वादा किया था। प्राण जाए पर वचन न जाए जैसे वादों के बारे में महायुति के नेताओं को बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को धोखा देकर वोट हासिल किया गया है। लेकिन राज्य की जनता को अपनी आंखें खोलने की जरूरत है। ठाकरे ने कहा कि संसद में भाजपा और उनके सहयोगियों के भाषण मुसलमानों के पक्ष में देखे गए तो फिर वे हम पर कैसे आरोप लगा सकते हैं कि हमने हिंदुत्व छोड़ दिया है। ठाकरे ने कहा कि भाजपा के लोग धार्मिक दंगे भड़काते हैं, उसके बाद पुलिस बल का इस्तेमाल करके बुलडोजर चलवाते हैं। ऐसे में हर दिन लोग तनावपूर्ण जीवन जीने को मजबूर है।
प्रभु राम ने हमें धनुष-बाण उठाने की जिम्मेदारी दी है- नार्वेकर
उधर उद्धव ठाकरे द्वारा रामनवमी को लेकर भाजपा पर निशाना साधने के बयान पर विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा के नेता राहुल नार्वेकर ने तंज कसते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने हमें धनुष बाण उठाने की जो क्षमता दी है, हम उसी के अनुसार काम कर रहे हैं। हमें और किसी के ज्ञान की जरूरत नहीं है। दरअसल नार्वेकर ने शिवसेना पार्टी के मालिकाना हक और चुनाव चिन्ह धनुष बाण को लेकर फैसला सुनाया था। जिसको आधार बनाकर नार्वेकर ने उद्धव पर पलटवार किया।
Created On :   6 April 2025 10:28 PM IST