- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- मुगलों की तरह ही दिल्ली को लूटा, आप...
New Delhi News: मुगलों की तरह ही दिल्ली को लूटा, आप - कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे

- केजरीवाल पर कड़ा प्रहार करते हुए उनकी तुलना मुगलों से की
- मुगलों की तरह ही दिल्ली को लूटा
New Delhi News. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी (आप) संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कड़ा प्रहार करते हुए उनकी तुलना मुगलों से की। उन्होंने कहा कि जिस तरह मुगलों ने दिल्ली को लूटने का काम किया था, उसी तरह अरविंद केजरीवाल ने पिछले 10 साल के शासन में राष्ट्रीय राजधानी को लूटने का काम किया है, लेकिन अब दिल्ली से केजरीवाल की विदाई का समय आ गया है।
मुख्यमंत्री फडणवीस बुधवार से विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली में हैं। चुनाव प्रचार के दूसरे दिन फडणवीस ने मुस्तफाबाद, गोकुलपुरी और बाबरपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान की अपील की। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने मुगलों की तरह ही दिल्ली को लूटने का काम किया है। आप नेताओं ने शराब, स्कूल, पैनिक बटन, जल बोर्ड, शीशमहल समेत कई घोटाले कर अपना घर भरने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मिटाने का वादा कर सत्ता में आने वाले केजरीवाल ने दिल्ली को छलने का काम किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली को हजारों करोड़ दिए, लेकिन यह राशि केजरीवाल के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई। भाजपा गरीब, शोषित और वंचित जनों को घर देने का काम कर रही है। इसके उलट अरविंद केजरीवाल जनता का पैसा लूटकर अपना घर भरने में लगे हैं।फडणवीस ने आप के साथ-साथ कांग्रेस पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि आप और कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं। इन दोनों दलों का लक्ष्य केवल सत्ता हासिल करना है, जिससे कि वह भ्रष्टाचार कर सकें।
Created On :   30 Jan 2025 7:17 PM IST