- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- वर्ष 2023-24 में महाराष्ट्र से कृषि...
New Delhi News: वर्ष 2023-24 में महाराष्ट्र से कृषि उत्पादों के निर्यात में आई कमी

- वर्ष 2015-16 से 2023-24 के बीच सर्वाधिक निर्यात 2022-23 में
- वर्ष 2023-24 में महाराष्ट्र से कृषि उत्पादों के निर्यात में आई कमी
New Delhi News. महाराष्ट्र से कृषि उत्पादों के निर्यात में वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 में कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2023-24 में 6,502.67 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ था। जबकि वर्ष 2022-23 में 8,984.79 अमेरिकी डॉलर के कृषि उत्पादों का निर्यात किया गया था। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को लोकसभा में एनसीपी (शरद) सांसद सुप्रिया सुले और कांग्रेस सांसद वर्षा गायकवाड़ के पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारत से किए गए कृषि निर्यात का कुल प्रमाणित रिकॉर्ड रखती है। देश से हुए निर्यात में महाराष्ट्र राज्य के हिस्से से वर्ष 2015-16 से 2023-24 के बीच सर्वाधिक निर्यात 2022-23 में दर्ज किया गया। वर्ष 2021-22 में 8,370.95 अमेरिकी डॉलर का कृषि उत्पाद निर्यात किया गया था। वर्ष 2020-21 में 6,408.44 अमेरिकी डॉलर और वर्ष 2019-20 में 5,329.04 अमेरिकी डॉलर का निर्यात हुआ था।
चौहान ने महाराष्ट्र से वर्षवार निर्यात का आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि वर्ष 2018-19 में 5,906.72 और वर्ष 2017-18 में 5,463.96, वर्ष 2016-17 में 5,153.87 अमेरिकी डॉलर के कृषि उत्पाद निर्यात किए गए थे।जबकि वर्ष 2015-16 में 5,77061 मिलियन अमेरिकी डॉलर के कृषि उत्पादों का निर्यात हुआ था।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने आगे बताया कि भारत सरकार के अधीन वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), निर्यात संवर्धन निका है जो फलों, सब्जियों और उनके उत्पादों सहित विभिन्न प्रकार के उत्पादों के निर्यात के विकास और संवर्धन के लिए स्थापित किया गया था।
Created On :   11 March 2025 8:04 PM IST