- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- समस्या समाधान के लिए आते हैं पर...
Mumbai News: समस्या समाधान के लिए आते हैं पर चुनाव में मनसे को भूल जाते हैं लोग - राज ठाकरे
![समस्या समाधान के लिए आते हैं पर चुनाव में मनसे को भूल जाते हैं लोग - राज ठाकरे समस्या समाधान के लिए आते हैं पर चुनाव में मनसे को भूल जाते हैं लोग - राज ठाकरे](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/01/01/1390836-1.avif)
- महिलाओं के लिए बनाए संपर्क कक्ष
- चुनाव में मनसे को भूल जाते हैं लोग
Mumbai News: साल 2024 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने नव वर्ष पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है। हालांकि हार को लेकर उनके मन की टीस भी सामने आई है। राज ने कहा कि राज्य के लोगों को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मनसे की याद आती है। लेकिन चुनाव में मतदान के समय लोग मनसे को भूल जाते हैं। पर ठीक है, हमें इसे स्वीकार करके आगे बढ़ना है। बुधवार को राज ने सोशल मीडिया पर पार्टी के संगठन के लोगों के लिए एक संदेश जारी किया। राज ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चुनाव परिणामों को भुलकर आगे बढ़ने की अपील की। राज्य में नए साल में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आम लोगों के लिए दोबारा पार्टी की शाखा (कार्यालय) शुरू करें। मैं जल्द ही पार्टी के कामकाज के लिए व्यापक दिशा-निर्देश दूंगा। राज ने कहा कि चुनाव परिणाम के कुछ ही सप्ताह बाद राज्य में मराठी भाषियों का उत्पीड़न शुरू हो गया। युवाओं को रोजगार के मौके उपलब्ध नहीं है। किसान और मजदूर महंगाई से परेशान हैं। दो समुदायों के बीच द्वेष फैलाया जा रहा है। मनसे इन सभी मुद्दों को उठाएगी। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में मनसे ने 125 सीट पर उम्मीदवार उतारा था। राज्य विधानसभा में कुल 288 सीटें हैं। इस चुनाव में मनसे को एक भी सीट पर जीत नहीं मिल सकी। माहिम सीट पर राज के बेटे अमित ठाकरे को भी हार का सामना करना पड़ा था।
महिलाओं के लिए बनाए संपर्क कक्ष
राज ने कहा कि प्रदेश में महिला अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं में पीड़ित महिलाओं की समस्या जानने के लिए मनसे की ओर से एक संपर्क कक्ष बनाया जाए। शासन और प्रशासन के जरिए पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रयास करें। यदि फिर भी कुछ नहीं हुआ तो अत्याचार करने वाले आरोपियों को पार्टी कार्यकर्ता सबक दिखाएं।
Live Updates
- 1 Jan 2025 9:57 PM IST
राज ठाकरे ने नव वर्ष पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया
Mumbai News: साल 2024 के विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने नव वर्ष पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश की है। हालांकि हार को लेकर उनके मन की टीस भी सामने आई है। राज ने कहा कि राज्य के लोगों को विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए मनसे की याद आती है। लेकिन चुनाव में मतदान के समय लोग मनसे को भूल जाते हैं। पर ठीक है, हमें इसे स्वीकार करके आगे बढ़ना है। बुधवार को राज ने सोशल मीडिया पर पार्टी के संगठन के लोगों के लिए एक संदेश जारी किया। राज ने पार्टी के कार्यकर्ताओं से चुनाव परिणामों को भुलकर आगे बढ़ने की अपील की। राज्य में नए साल में स्थानीय निकाय के चुनाव होने हैं।
Created On :   1 Jan 2025 9:56 PM IST