Mumbai News: किन्नर कल्याण मंडल के अध्यक्ष होंगे मंत्री शिरसाट, मिसाल होंगी उपाध्यक्ष

किन्नर कल्याण मंडल के अध्यक्ष होंगे मंत्री शिरसाट, मिसाल होंगी उपाध्यक्ष
  • राज्य मंत्री माधुरी मिसाल होंगी उपाध्यक्ष
  • विधायक सागर और मिटकरी बने सदस्य

Mumbai News. राज्य किन्नर अधिकार संरक्षण और कल्याण मंडल के अध्यक्ष प्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट होंगे। जबकि सामाजिक न्याय राज्य मंत्री माधुरी मिसाल सह अध्यक्ष होंगी। गुरुवार को राज्य सरकार के सामाजिक न्याय विभाग ने किन्नर अधिकार संरक्षण और कल्याण मंडल में सदस्यों की नियुक्ति के संबंध में शासनादेश जारी किया है। किन्नर कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष राज्य के सामाजिक न्याय विभाग के प्रधान सचिव हर्षदीप कांबले होंगे। जबकि नांदेड़ की सान्वी जेठवानी सह उपाध्यक्ष होंगी।

वहीं किन्नर कल्याण मंडल के सदस्य भाजपा विधायक योगेश सागर और राकांपा (अजित) के विधायक अमोल मिटकरी बनाए गए हैं। इसके अलावा मुंबई की सलमा खान, ठाणे की डॉ. योगा नंबियार, नागपुर की रानी ढवले, कोल्हापुर की मयूरी आलवेकर, धुलिया की पार्वती जोगी, अमरावती की शीतल शेंडे, छत्रपति संभाजीनगर की अर्पिता भिसे, नागपुर के डॉ. आंबेडकर समता प्रतिष्ठान के प्रबंध निदेशक, राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के निदेशक समेत विभिन्न सरकारी विभागों के अफसरों को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।


Created On :   3 April 2025 8:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story