- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र समेत पूरे देश में पैर...
Mumbai News: महाराष्ट्र समेत पूरे देश में पैर पसार रहा कैंसर, लगातार बढ़ रहे हैं मामले
- वर्ष 2019 में राज्य में 1,13,374 कैंसर के मामले, वर्ष 2023 में बढ़कर 1,24,585 पहुंची संख्या
- इसी अवधि में देश भर में 13,58,415 से बढ़कर 14,96,972 पहुंची संख्या
Mumbai News. महाराष्ट्र समेत देश में पिछले पांच वर्षों में कैंसर की बीमारी ने तेजी से पांव पसारा है। इसकी वजह से राज्य समेत देश भर में कैंसर रोगियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। वर्ष 2019 में महाराष्ट्र में 1,13,374 कैंसर के मामले सामने आए थे। वर्ष 2023 में यह संख्या बढ़कर 1,24,584 पहुंच गई। वहीं, वर्ष 2019 में देश भर में कैंसर से जूझ रहे लोगों की संख्या 13,58,415 थी, जो 2023 में बढ़कर 14,96,972 पहुंच गई।
स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने शुक्रवार को लोकसभा में शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय जाधव, अरविंद सावंत और संजय देशमुख के पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में महाराष्ट्र में कैंसर पीड़ितों की संख्या 1,16,121 थी, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या बढ़कर 1,18,906 पहुंच गई। वर्ष 2022 में महाराष्ट्र में 1,21,717 कैंसर पीड़ितों की पहचान हुई और वर्ष 2023 में राज्य में कैंसर रोगियों की संख्या 1,24,584 पहुंच गई।
जाधव ने इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर पिछले पांच वर्षों में कैंसर से संक्रमित लोगों का आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि वर्ष 2020 में देश में 13,92,179 कैंसर रोगी थे। वर्ष 2021 में यह संख्या 14,26,447 और 2022 में 14,61,427 हो गई। वर्ष 2023 में देश भर में कैंसर पीड़ितों की संख्या14,96,972 हो गई।
Created On :   21 March 2025 6:39 PM IST