निशाना: दुकानों पर मराठी बोर्ड को लेकर मनसे फिर आक्रामक

दुकानों पर मराठी बोर्ड को लेकर मनसे फिर आक्रामक
  • कई इलाकों में अंग्रेजी बोर्ड को लेकर की तोड़फोड़
  • मनसे फिर आक्रामक

डिजिटल डेस्क, मुंबई. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ( मनसे) ने एक बार फिर मराठी बोर्ड का मुद्दा उठाया है। मनसे ने दुकानों पर मराठी में बोर्ड लगाने के लिए 25 नवंबर तक की समय सीमा दी थी। जिसके बाद रविवार सुबह से ही मनसे कार्यकर्ताओं ने उन दुकानों के सामने हंगामा कर विरोध जताना शुरू कर दिया जिन्होंने अभी तक मराठी में साइन बोर्ड नहीं बदले हैं। मुंबई के कई इलाकों में मनसे के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और उन दुकानों को निशाना बनाया जिन्होंने मराठी बोर्ड नहीं लगाए।

मनसे के कार्यकर्ताओं ने बड़ी दुकानों और शोरूमों को भी निशाना बनाया और कई इलाकों में जमकर नारेबाजी की। दहीसर में कई दुकानों में मनसे के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की और कई दुकानों पर लगे अंग्रेजी बोर्ड को तोड़ दिया। कुछ दुकानों के बोर्डों पर मनसे कार्यकर्ताओं ने अपने बैनर लगाए और दुकानों पर मराठी में बोर्ड लगाने का आव्हान किया।

सरकार और बारिश कब गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता - राज ठाकरे

राज्य में हुई बेमौसम बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। रविवार को मुंबई के गोरेगांव में एक कार्यक्रम में राज ठाकरे का कार्यक्रम था लेकिन बारिश के चलते उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। राज ने कहा कि हमारे सिर पर छत है लेकिन आपके सिर के ऊपर नहीं है। बारिश हो रही है इसलिए मैं इंटरव्यू देना नहीं चाहता हूं। राज ने राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार और बारिश कब गिर जाए कुछ कहा नहीं जा सकता।

Created On :   27 Nov 2023 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story