- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के...
मुंबई: सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने शिवसेना (शिंदे) के विधायक सरवणकर

- सरवणकर को सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी
- मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने
- बांदेकर का कार्यकाल खत्म होने के कारण रिक्त था पद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार ने प्रभादेवी स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर शिवसेना (शिंदे) के विधायक सदानंद सरवणकर की नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति अगले तीन साल के लिए की गई है। वे फिलहाल माहिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। राज्य के विधि व न्याय विभाग ने नियुक्ति के संबंध में अधिसूचना जारी किया है। इसके मुताबिक श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे शिवसेना (उद्धव) के नेता आदेश बांदेकर का कार्यकाल 23 जुलाई 2023 को खत्म हो गया था।
इससे पहले पूर्व की भाजपा सरकार के समय जुलाई 2017 में बांदेकर को इस पद पर नियुक्त किया गया था। फिर शिवसेना के नेतृत्व वाली महाविकास आघाड़ी सरकार बनने के बाद भी इस पद पर कायम थे। अब सरकार ने मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर शिवसेना (शिंदे) के विधायक सरवणकर की नियुक्ति की है। इसके साथ ही मंदिर प्रशासन पर शिवसेना (उद्धव) के बजाय अब शिवसेना (शिंदे) का वर्चस्व स्थापित हुआ है।
Created On :   7 Nov 2023 8:05 PM IST