- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- कृपाशंकर सिंह भाजपा उत्तरभारतीय...
कृपाशंकर सिंह भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के बने प्रभारी

By - Bhaskar Hindi |30 May 2023 6:42 PM IST
- भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के बने प्रभारी
- कृपाशंकर सिंह को मिली नई जिम्मेदारी
डिजिटल डेस्क, मुंबई. राज्य के पूर्व राज्यमंत्री व भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह को महाराष्ट्र भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सिंह को दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी है। बावनकुले ने उम्मीद जताई है कि सिंह पार्टी से उत्तरभारतीय समाज को जोड़ने के लिए अथक प्रयास करेंगे। सिंह इसके पहले प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष और उत्तरभारतीय मोर्चा के प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पर पिछले दिनों घोषित प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी में उन्हें स्थान नहीं मिल सका था। सिंह को फिर से उत्तर भारतीय मोर्चा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रदेश भाजपा उत्तरभारतीय मोर्चा के कोषाध्यक्ष विजय सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि संगठन को श्री सिंह के अनुभव का लाभ मिलेगा।
Created On :   30 May 2023 6:42 PM IST
Next Story