मुंबई: सीमा शुल्क विभाग ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 दिन में 6 करोड़ का सोना किया जब्त

सीमा शुल्क विभाग ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 3 दिन में 6 करोड़ का सोना किया जब्त
  • दो यात्री सोने की तस्करी में गिरफ्तार
  • सीमा शुल्क विभाग की मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कार्रवाई
  • 3 दिन में 6 करोड़ का सोना किया जब्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई. सीमा शुल्क विभाग ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन दिनों में विभिन्न कार्रवाइयों में 6 करोड़ 71 लाख रुपए का 10 किलो 78 ग्राम सोना जब्त किया है। इस मामलों में दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। वे विदेश से सोना जेबों और शरीर में छिपा कर लाए थे। सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने शारजाह से काठमांडू होते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्‌डे पर पहुंचे दो भारतीय नागरिकों को पकड़ा। उनके पास सोना मोम में मिला। वे पैंट की जेब और शरीर में छिपा था। दो यात्रियों को गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह दुबई से आए दो विदेशी नागरिकों को रोका गया और उनके पास 501 ग्राम सोना मिला। यात्री शरीर में सोना छिपा कर लाए थे। एक अन्य मामले में दुबई से यात्रा कर रहे 7 भारतीय नागरिकों को रोका गया। यात्रियों ने शरीर पर 3173 ग्राम सोना छिपा कर लाए। सीमा शुल्क विभाग ने 14 से 16 जून के बीच छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तीन दिनों में सोना तस्करी के खिलाफ विभिन्न कार्रवाई में 6 करोड़ 71 लाख रुपए का 10 किलो 78 ग्राम सोना जब्त किया है।

Created On :   16 Jun 2024 1:47 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story