- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- चंचलानी और अलाहाबादिया पूछताछ के...
Mumbai News: चंचलानी और अलाहाबादिया पूछताछ के लिए महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने हुए हाजिर

- इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद मामले में आशीष चंचलानी और रणवीर अलाहाबादिया से पूछताछ
- महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने हुए हाजिर
- दोनों से साइबर सेल ने की तीन घंटे पूछताछ
Mumbai News. इंडियाज गॉट लेटेंट शो में विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में आये यूटूबर रणवीर अल्लाहबादिया सोमवार को महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए। अल्लाहबदिया के साथ विवादित शो के दूसरे जज आशीष चंचलानी भी पूछताछ के लिए पहुंचे थे। दोनों के पहुँचने के बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने उनसे करीब तीन घण्टे तक पूछताछ की। महाराष्ट्र साइबर सेल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रणवीर और आशीष से साइबर सेल ने अलग-अलग जगह पर बिठाकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान साइबर सेल ने दोनों का बयान दर्ज किया और विवादित कमेंट पर उनसे सवाल किया। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान रणवीर ने विवादित कमेंट करने को लेकर अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उन्होंने उसके लिए माफ़ी मांग ली है। वही आशीष चंचलानी ने पूछताछ के दौरान शो से जुडी तमाम अहम जानकारियां साइबर सेल को मुहैया कराई। इस पूछ्ताछ के बाद दोनों ने साइबर सेल को शो से जुड़े दस्तावेजों को सौंपा है, जिसे उन्हें लाने का निर्देश दिया गया था। रणवीर और आशीष विवाद सामने आने के बाद पहली बार महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने बयान दर्ज कराने के लिए पेश हुए थे, जबकि उन्हें दो बार समंस किया जा चुका था।
विदित हो कि महाराष्ट्र साइबर सेल ने दूसरा समंस जारी करके रणवीर अल्लाहबदिया और आशीष चंचलानी को २४ फरवरी को पेश होने को कहा था। इस मामले में दूसरा समंस दोनों को २४ फरवरी को ही जारी किया गया था। इसके पहले २१ फरवरी को दोनों को समंस भेजकर साइबर सेल ने पेश होने को कहा था, लेकिन दोनों पेश नहीं हुए थे। इस मामले में साइबर सेल अपनी अगली पूछताछ अभिनेत्री राखी सावंत से करेगी,जिन्हे २७ फरवरी को पेश होने के लिए कहा गया है। इस विवादित मामले की जाँच खार पुलिस अलग से कर रही है। खार पुलिस आशीष चंचलानी का बयान दर्ज कर चुकी है, लेकिन रणवीर अल्लाहबदिया अब तक कई समंस के बावजूद पेश नहीं हुए हैं। ऐसे में सम्भावना जताई जा रही है कि आने वाले कुछ दिनों में खार पुलिस अल्लाहबदिया को समंस करके पूछताछ के लिए बुला सकती है। वहीँ इस मामले में कॉमेडियन समय रैना से भी पूछताछ होनी अभी बाकी है। इस मामले में फिलहाल आगे की जाँच जारी है।
Created On :   24 Feb 2025 10:05 PM IST