- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- भास्कर जाधव बैग भर गुवाहाटी आने तो...
निशाना: भास्कर जाधव बैग भर गुवाहाटी आने तो थे तैयार - विधायक योगेश कदम का दावा

By - Bhaskar Hindi |9 March 2024 6:50 PM IST
- शिवसेना (शिंदे) के विधायक योगेश कदम ने दावा किया
- विधायक भास्कर जाधव भी बैग भर कर गुवाहाटी जाने के लिए तैयार थे
डिजिटल डेस्क, मुंबई. शिवसेना (शिंदे) के विधायक योगेश कदम ने दावा किया है कि शिवसेना में बगावत के समय शिवसेना (उद्धव) विधायक भास्कर जाधव भी बैग भर कर गुवाहाटी जाने के लिए तैयार थे। पर हमारे विरोध के चलते उन्हें शिंदे गुट में इंट्री नहीं मिल सकी। पूर्व मंत्री रामदास कदम के बेट विधायक योगेश कदम ने शनिवार को कहा कि जब एकनाथ शिंदे के साथ शिवसेना के विधायक गुवाहाटी पहुंचे तो वहां शिंदे ने मुझे और उदय सामंत को एक तरफ ले जाकर पूछा कि भास्कर जाधव भी आना चाहते हैं, क्या किया जाएॽ उस वक्त हम दोनों ने कहा कि भास्कर जाधव जैसे व्यक्ति को अपने साथ लेना सही नहीं होगा। रामदास कदम भी उनके विरोध में थे। योगेश ने कहा कि यह व्यक्ति हमेशा से पार्टी में विवाद पैदा करता रहा है।
Created On :   9 March 2024 6:50 PM IST
Next Story