नदी में बहे तीन किशोर, दो की मौत, तीसरे की तलाश

नदी में बहे तीन किशोर, दो की मौत, तीसरे की तलाश
  • नदी में बहे तीन किशोर
  • दो की मौत
  • दर्दनाक हादसा

डिजिटल डेस्क, कामठा (गोंदिया)/ मार्शी। अच्छी बारिश के कारण नदियों में प्रवाह तेज हो गया है। ऐसे में वर्षाजनित हादसे भी होने लगे हैं। इसी कड़ी में तीन किशोर नदी में बह गए। दो के शव बरामद कर लिए गए हैं, तीसरे की अभी तलाश चल रही है। पहली घटना गोंदिया तहसील के मुंडीपार खुर्द में पांगोली नदी में हुई। यहां डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। मुंडीपार निवासी आर्यन शािलकराम सहारे (16) एवं गंगाधर भिवाजी भरने (16) बकरियां चराने गए थे। दोनों नदी किनारे से खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान इनमें से एक किशोर का पैर फिसल गया और वह नदी में जा गिरा। गहरे पानी में जाने से वह डूबने लगा। उसे बचाने दूसरा किशोर नदी में उतरा तो वह भी डूब गया। दोनों की मौत हो गई। शव बरामद कर लिए गए हैं। दूसरी घटना में मोर्शी पिंपलखुटा में हुई। यहां बडा गांव का एक किशोर मालू नदी में बह गया। 17 साल का कार्तिक गोविंदा भुजाडे शनिवार को पड़ोसियों के साथ अधिकमास के चलते श्री क्षेत्र सालबर्डी गया था। वह स्नान के लिए मालू नदी में उतरा तो उसका पैर फिसल गया और वह नदी में बह गया। तत्काल रेस्क्यू शुरू किया गया लेकिन रात हो जाने से तलाश रोकनी पड़ी। अब रविवार की सुबह एक फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।

Created On :   30 July 2023 10:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story