गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत

गड्ढे में गिरने से मासूम की मौत
  • मासूम की मौत
  • गड्ढे में गिरने से हादसा

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। अर्जुनी मोरगांव तहसील के ग्राम खामखुरा में ग्रामपंचायत परिसर में कंपाउंड वॉल के निर्माण के लिए खोदे गए कॉलम के गड्ढे में गिरने से एक चार वर्षीय बालक की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतक का नाम चिराग हिवराज कोडे, उम्र 4 साल बताई गई है। यह दुर्घटना गुरुवार शाम 5 बजे के दौरान घटी। इस संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को चिराग खेलते हुए ग्रामपंचायत कंपाउंड वॉल के निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिर गया। जहां गड्ढे में बारिश का पानी भरा होने से उसकी डूबने से मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पश्चात अर्जुनी मोरगांव पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक एवं तहसीलदार ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का पंचनामा कर गड्ढे से बालक का शव बाहर निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अर्जुनी मोरगांव के ग्रामीण अस्पताल में भेजा गया। घटनास्थल पर अर्जुनी मोरगांव के तहसीलदार अनिरुद्ध कांबले एवं पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे। इस घटना से सारे गांव में शोक की लहर फैली है।

Created On :   21 July 2023 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story