12 माह का मानधन देकर सरकारी सेवा में शामिल करें

12 माह का मानधन देकर सरकारी सेवा में शामिल करें
  • 12 माह के मानधन की मांग
  • रसोइया महिला संघ का दो दिवसीय धरना आंदोलन प्रारंभ

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. महाराष्ट्र राज्य जिला परिषद, नगर परिषद, महानगर पालिका, शाला रसोईया महिला संघ की ओर से अपनी विविध मांगों को लेकर गुरुवार, 20 जुलाई से जिला परिषद गोंदिया के समक्ष दो दिवसीय धरना आंदोलन शुरू किया गया। इस धरना आंदोलन का नेतृत्व गोंदिया जिलाध्यक्ष चंदा दमाहे एवं अन्य पदाधिकारियों ने किया। संगठन की प्रमुख मांगों में रसोइया महिलाओं को वर्ष में 10 माह की बजाए 12 माह का मानधन दिए जाने उन्हें स्थायी रूप से शासकीय सेवा में समाविष्ट करने, महिला कर्मचारियों पर शाला प्रबंधन समिति का दबाव कम करने एवं रसोईया महिलाओं का मानधन बढ़ाकर 2500 से 10 हजार रूपए करने आदि मांगों का समावेश है। धरना आंदोलन सुबह 10 बजे प्रारंभ हुआ जहां बड़ी संख्या में उपस्थित संगठन की महिला सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस आंदोलन के दूसरे दिन 21 जुलाई को जिप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जिलाधिकारी को अपनी मांगों से संबंधित निवेदन संगठन की आेर से सौंपा जाएगा। इस समय धरना आंदोलन में महिला कर्मी बड़ी संख्या में शामिल हुई थी।

Created On :   21 July 2023 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story