Gadchiroli News: पद्मश्री डा. अभय बंग को ग्वालियर यूनिवर्सिटी ने प्रदान किया बादशाह खान पुरस्कार

पद्मश्री डा. अभय बंग को ग्वालियर यूनिवर्सिटी ने प्रदान किया बादशाह खान पुरस्कार
  • सामुदायिक स्वास्थ्य क्षेत्र में दिया है उल्लेखनीय योगदान
  • बालमृत्यु का प्रमाण कम करने के लिए भी उनका अनुसंधान सम्मानित
  • विख्यात गांधीवादी स्वास्थ्य विशेषज्ञ हैं डॉ. बंग

Gadchiroli News ग्वालियर के आईटीएम विश्व विद्यालय ने देश के विख्यात गांधीवादी स्वास्थ्य विशेषज्ञ पद्मश्री डा. अभय बंग वर्ष 2024 के बादशाह खान मेमोरियल (सीमांत गांधी) पुरस्कार से सम्मानित किया है। गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विवि में आयोजित विशेष समारोह में उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया। पिछले 8 वर्षों से खान अब्दुल गफार (बादशाह) खान पुरस्कार देश के सामाजिक कार्यकर्ताओं, अध्ययनकर्ताओं को प्रदान किया जा रहा है।

यहां बता दें कि, बादशाह खान स्वाधीनता युध्द में एक प्रमुख नेता थे। वर्तमान में पाकिस्तान में मौजूद पेशावर क्षेत्र के पठानों को उन्होंने अहिंसक सत्याग्रह के लिए प्रेरित किया था। इसी कारण उन्हें सीमांत गांधी के नाम से भी पहचाना जाता है। डा. अभय बंग महाराष्ट्र राज्य के गड़चिरोली जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने वाले प्रमुख गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता व स्वास्थ्य विशेषज्ञ है। स्वास्थ्य सेवाओं में क्रांति लाने का उल्लेखनीय कार्य उनके द्वारा किया गया।

बालमृत्यु का प्रमाण कम करने के लिए भी उनका संशोधन विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया है। नवजात बालकों पर उपचार करने की प्रक्रिया को भी विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ ने मान्यता प्रदान की है। उनके द्वारा आदिवासी क्षेत्र में किये गये इसी तरह के उल्लेखनीय कार्य को देखते हुए ग्वालियर के आईटीएम विश्व विद्यालय ने उन्हें बादशाह खान पुरस्कार से सम्मानित किया है। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में आईटीएम विवि के संस्थापक रमाशंकर सिंह, कुलगुरु रुचि सिंह चौहान, डा. दौलत सिंह, कुलगुरु डा. उपाध्याय, गांधीवादी-समाजवादी विचारक नंदकिशोर आचार्य आदि प्रमुखता से उपस्थित थे।


Created On :   5 Oct 2024 9:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story