विकास में बाधा: पानी टंकी का निर्माण कार्य 2 वर्ष से अधर में , गांव में गहराया जलसंकट

पानी टंकी का निर्माण कार्य 2 वर्ष से अधर में , गांव में गहराया जलसंकट
  • गांव के लोगों का बढ़ रहा सिरदर्द
  • पानी के लिए दर-दर भटकने की नौबत
  • निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने की मांग

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर । जलजीवन मिशन अंतर्गत बोरमाला में 2022 से शुरू पानी टंकी का निर्माणकार्य अधूरी अवस्था में है। जिससे गांव के लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। गांव में गंभीर जलसंकट की स्थिति निर्माण होकर अधूरे पानी टंकी निर्माणकार्य सिरदर्द साबित हो रहा है। लंबित पानी टंकी निर्माणकार्य पूर्ण करने की मांग बोरमाला के सरपंच भोजराज धारणे ने जिला परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों से की।

तहसील के बोरमाला यह गांव पाथरी परिसर के अतिदुर्गम परिसर में आता है। नदी तट क्षेत्र में यह गांव बसा है। बावजूद यहां के लोगों को कुंए, हैन्डपंप से अपनी प्यास बुझानी पड रही है। जलजीवन मिशन अंतर्गत पीने के पानी सीधा लोगों के घरों में पहुंचे इसके लिए केंद्र सरकार ने यह महत्त्वकांक्षी योजना शुरू की। लेकिन 2024 खत्म होने आ रहा है। अब और कितने दिन शुद्ध पीने के पानी के लिए राह देखनी पड़ेगी ऐसा सवाल पुछा जा रहा है। जनसंख्सा के अनुसार गांव में कम पानी मिलने से जलजीवन मिशन अंतर्गत टंकी का काम मंजूर हुआ।

संबंधित ठेकेदार ने यह काम शुरू किया। अगस्त 2022 से कार्य की शुरुआत हुई। लेकिन कछुआ गति से निर्माणकार्य शुरू है। अगस्त 2024 के शुरुआत में काम पूर्ण होना आवश्यक था। लेकिन अब तक कार्य अधूरा है। गांव के लोगों को पीने का पानी मिलेगा की नहीं? एेसा संदेह व्यक्त किया जा रहा है। जिससे संबधित विभाग ने इसका संज्ञान लेकन लोगों को शुध्द जल उपलब्ध कराने की मांग सरपंच भोजराज धरणे ने की।

ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा : अब तक कार्य पूर्ण होना चाहिए था। तय समय में निर्माणकार्य पूर्ण न होने पर हर दिन के आधार पर ठेकेदार पर जुर्माना लगाया जाएगा। -कुणाल येनगंदेवार, उपविभागीय अभियंता

Created On :   26 Aug 2024 12:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story