Chandrapur News: महुआ चुनने गए बुजुर्ग पर घात लगा कर बैठे बाघ ने किया हमला

महुआ चुनने गए बुजुर्ग पर घात लगा कर बैठे बाघ ने किया हमला
  • बुजुर्ग की मृत्यु से क्षेत्र में दहशत
  • घर से निकलने के लिए घबरा रहे हैं लोग

Chandrapur News ब्रह्मपुरी तहसील के आवलगांव बीट में महुआ बीनने गये एक बुजुर्ग पर बाघ ने हमला किया, जिसमें उसकी मौत हो गयी। यह घटना शुक्रवार को घटी, जिससे परिसर में दहशत का माहौल है। मृतक का नाम आवलगांव निवासी मनोहर सखाराम चौधरी (60) बताया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक मनोहर चौधरी जंगल से महुआ फूल बीनकर उस पर अपना जीवनयापन करता था। शुक्रवार को महुआ बीनने के लिए आवलगांव बीट के कक्ष क्र. 1138 में अकेले गया था, वहां पहले से घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला किया, जिसमंे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी आर.डी. शेंडे, मेंडकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना का पंचनामा कर शव काे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। नागरिकों ने वन विभाग से परिसर में गश्त बढ़ाकर बाघ का बंदोबस्त करने की मांग की है। इस समय मृतक के परिजनों को तत्काल सहायता के रूप में 50 हजार रुपये दिये गए है।

कई गांवों में बाघ की दहशत : ब्रह्मपुरी तहसील के नवरगांव, नांदगांव, हलदा, आवलगांव सहित अधिकांश गांवों में बाघ की दहशत फैली है। इसी तरह 2 अप्रैल को अहेर- नवरगांव क्षेत्र के एक खेत में बाघ दिखने से उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हुई थी। लोगों ने बाघ को खदेड़ दिया। बताया जाता है कि, तहसील के कई मार्गों पर लोगों को बाघ के दर्शन होते रहते है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघों का शीघ्र बंदोबस्त करने की मांग की है।

अब तक 8 लोगों की मौत : बता दे कि, इस वर्ष के प्रारंभ से अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी हंै। जिसमें बल्लारपुर क्षेत्र में 14 जनवरी को एक मजदूर को बाघ ने अपना निवाला बना लिया था। दूसरी घटना चिमूर के पलसगांव क्षेत्र में बाघ के हमले में चरवाहे की मौत हुई थी। जबकि तीसरी घटना 28 जनवरी को मूल क्षेत्र में चरवाहे की मौत हुई थी। चौथी घटना में सिंदेवाही क्षेत्र में एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत हुई थी। पांचवीं घटना 6 मार्च की रात हुई, जिसमें बाघ ने चरवाहे का शिकार किया था। इसके अलावा अन्य तीन स्थानों पर अलग-अलग घटनाएं हुई है।

Created On :   5 April 2025 4:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story