भंडारा: टिप्पर की टक्कर से दोपहिया सवार घायल, जवाहर गेट के सामने हुआ सड़क हादसा

टिप्पर की टक्कर से दोपहिया सवार घायल, जवाहर गेट के सामने हुआ सड़क हादसा
  • टिप्पर ने दोपहिया को टक्कर मार दी
  • घायलों को इलाज के लिए भंडारा रेफर किया

डिजिटल डेस्क, पवनी (भंडारा). निलज की ओर से सिंदपुरी की ओर तेज गति से जा रहेटिप्पर ने दोपहिया को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोपहिया के पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दोपहिया चालक को मामूली चोटे आयी हैं। दुर्घटना बेलघाटा मार्ग पर जवाहर गेट के सामने रविवार 16 जून को दोपहर 12.30 बजे के दौरान हुई। घायलों को इलाज के लिए भंडारा रेफर किया गया। गंभीर घायल का नाम पवनी तहसील के कुर्झा निवासी रविंद्र नारायण नागपुरे (45) है। मामूली घायल का नाम पवनी तहसील के अड्याल निवासी देवेंद्र शरद शिवरकर (35) है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविंद्र नागपुरे और देवेंद्र शिवरकर रविवार 16 जून को दोपहर 12.30 के दौरान दोपहिया क्रमांक एमएच 36 टी 3485 से कुलर दुरूस्ती करने के लिए पवनी जा रहे थे। इस समय बेलघाटा मार्ग पर जवाहर गेट के सामने तेज गति से आ रहे टिप्पर ने दोपहिया को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोपहिया के पीछे बैठा रविंद्र नागपुरे दोपहिया से दूर उछलने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट लगी। दोपहिया चालक देवेंद्र शिवरकर को मामूली चोटे आई। दोपहिया को टक्कर मारने वाला टिप्पर चालक घटनास्थल से वाहन लेकर फरार हो गया। घायलों का ग्रामीण अस्पताल पवनी में प्राथमिक इलाज कर आगे के इलाज के लिए भंडारा रेफर किया गया।


Created On :   18 Jun 2024 2:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story