- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- तीन माह से भंडारा के गोदाम में पड़ा...
Bhandara News: तीन माह से भंडारा के गोदाम में पड़ा है 16 हजार क्विंटल खरीफ का धान

- रबी का धान रखने नहीं कोई स्थान
- धूप बढ़ने से धान के वजन में कमी आने की संभावना
Bhandara News पिछले खरीफ मौसम में खरीदे गए धान तीन माह के बाद भी खरेदी केंद्र में पड़े है। पालांदुर परिसर के विविध कार्यकारी सेवा सहकारी संस्था अंतर्गत 16 हजार 500 क्विंटल धान गोदाम में पड़ा हुआ है। धूप बढ़ने से इस बार खरीदी धान के वजन में कमी आने की संभावना है। अभी तक 864 क्विंटल धान खरीदी किया गया है।
1 दिसंबर 2024 से पालांदुर के खरीदी की शुरुआत जिला पणन कार्यालय के अधिकारियों से की गई। 31 जनवरी तक किसानों के धान की खरीदी पूरी हुई। दिसंबर और जनवरी इस माह में खरीदी होना जरूरी है। लेकिन शासन एवं प्रशासन के अनियमितता की वजह से प्रतिशत धान खरीदी नहीं हुई है।
राइल मिल मालिक नहीं उठा रहे धान : सरकारी समर्थन मूल्य धान खरीदी केंद्र के खरीदी एवं उठाव जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में की जाती है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी के समक्ष ऑनलाइन के रूप में रखी जाती है। जिले में कितने आधारभूत खरीदी केंद्र से कितने टन खरीफ धान की खरीदी पूरी हुई इसका लिखित दस्तावेज पणन कार्यालय के पास होते है। राइस मिल मालक द्वारा धान मिलिंग को लेकर करार हो चुका है। मिंलिग पर जोर नहीं दिया जा रहा है। खरीफ मौसम आगे है लेकिन पिछले खरीफ धान गोदामों से क्यू नहीं निकाले गए? यह सवाल सामने आ रहा है।
पत्र व्यवहार किया लेकिन कार्रवाई नहीं : धान उठाने के लिए पत्र व्यवहार किया है। लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में धान गोदामों में भरा है। - नत्थूजी खंडाईत, संचालक, विभिन्न सेवा सहकारी संस्था, पालांदुर
Created On :   21 March 2025 3:14 PM IST