- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- सरकार का फैसला, पूर्व विदर्भ के धान...
Bhandara News: सरकार का फैसला, पूर्व विदर्भ के धान उत्पादकों को जल्द मिलेगा बोनस

- विधायक डा. परिणय फुके ने दी जानकारी
- काफी समय से हो रही थी मांग
Bhandara News राज्य शासन की ओर से प्रति वर्ष धान उत्पादकों को प्रति क्विंटल पर बोनस दिया जाता है। किंतु इस वर्ष मार्च माह शुरू हो गया है, लेकिन अभी तक बोनस की घोषणा नहीं होने से धान उत्पादकों को बोनस देने की मांग हो रही थी।
विधायक डॉ.परिणय फुके ने इस बारे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अवगत कराते हुए धान उत्पादकों को बोनस देने की मांग की थी। जिसका संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किसानों को बोनस वितरित करने के संदर्भ में सकारात्मक फैसला लिया है। इससे पूर्व विदर्भ के धान उत्पादकों को बड़ी राहत मिलने वाली है। पूर्व विदर्भ के जिले के किसानों ने विविध सेवा सहकारी संस्था एवं बैंकों से कर्ज लिया है। जो 31 मार्च के पहले कर्ज का भुगतान करना अनिवार्य है।
ऐसे में अनेक किसान कर्ज नहीं लौटा पा रहे हंै। कर्ज का भुगतान नहीं करने पर किसानों को आर्थिक नुकसान सहना पड़ेगा। किसानों की यह समस्या विधायक फुके ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने रखी थी। जिसके बाद शासन ने तत्काल फैसला लेकर किसानों को बोनस वितरित करने के दिशा में कदम उठाए हैं। किसान कर्ज लौटाऐंगे तो विविध सेवा सहकारी संस्था की वसूली में सुधार आएगा। साथ ही बोनस की राशि में किसानों को आर्थिक सहयोग मिलेगा। प्रति वर्ष किसानों को धान पर क्विंटल के हिसाब से बोनस दिया जाता है। ऐसे में इस वर्ष मार्च तक बोनस की घोषणा नहीं होने से किसानों ने शीघ्र बोनस देने की मांग भी की थी।
Created On : 22 March 2025 10:07 AM