Bhandara News: रेत तस्करों ने बावनथड़ी नदी में तैयार किया अस्थायी मार्ग, वसूल रहे टोल टैक्स

रेत तस्करों ने बावनथड़ी नदी में तैयार किया अस्थायी मार्ग, वसूल रहे टोल टैक्स
  • मध्यप्रदेश के रेती तस्करों की करामात
  • प्रशासन आंख मूंदे बैठा

Bhandara News तुमसर कटंगी अंतरराज्यीय मार्ग पर बावनथड़ी नदी तट पर अस्थायी मार्ग बनाया गया है। यही नहीं मध्यप्रदेश के रेत तस्कर वाहन चालकों से अवैध तरीके से टोल टैक्स वसूल रहे हैं। आश्चर्य की बात है कि जिला प्रशासन व लोक निर्माण विभाग इससे पूरी तरह अंजान है। बता दें कि नदी पर बना पुल पिछले चार वर्षों से भारी वाहनों के लिए बंद है। इसका फायदा उठाकर रेत तस्करों ने यहां अस्थायी मार्ग बनाकर टोल टैक्स की वसूली शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार ट्रक, टिप्पर से 400 से 500 रुपए टोल टैक्स वसूली की जा रही है। ऐसे में राजस्व विभाग व जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। तुमसर-कटंगी अंतरराराज्यीय मार्ग पर नाकाडोंगरी परिसर में बावनथड़ी नदी से सटा है। इस नदी तट विस्तारित है।

पुल की हालत जर्जर होने से भंडारा जिला प्रशासन ने लगभग तीन से चार वर्षों से इस पुल से भारी यातायात बंद कर दी थी। अब ग्रीष्मकाल में नदी का तट सूख गया है। यहां पर प्रति वर्ष राज्य शासन द्वारा अस्थायी मार्ग तैयार किया जाता है। लेकिन यह प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं हुई। जिसका फायदा लेकर मध्य प्रदेश के रेत तस्कारों ने अस्थायी मार्ग बनाया है। सिहोरा-बपेरा इस राष्ट्रीय मार्ग से वाहन गुजरते है। पर इस मार्ग से 35 किमी का लंबा फेरा होता है। जिससे कटंगी से आनेवाले नदी तट के अंदर से अस्थायी मार्ग से आते हंै। जहां टोल टैक्स वसूलकर रेत तस्कर जमकर रुपए कमा रहे है।

पुल को मिली मंजूरी लेकिन निर्माण नहीं : बावनथड़ी नदी पर लगभग 76 करोड़ रुपयों की लागत से पुल का निर्माण कार्य किया जाने वाला है। प्रस्तावित पुल के निर्माण के लिए निधि मंजूर हुई है। लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है, बल्कि यहां प्रति वर्ष आठ करोड़ रुपए खर्च करके अस्थायी मार्ग बनाया जाता है।

रास्ता बनाकर टोल वसूली की जानकारी नहीं है : बावनथड़ी नदी तट पर अस्थायी मार्ग बनाने की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। अस्थायी मार्ग किसने बनाया, इसकी जानकारी नहीं है। टोल टैक्स वसूली की जानकारी नहीं है। - पी. एस. महाजन, उपविभागीय अभियंता, सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग, तुमसर

Created On :   22 March 2025 3:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story