नुकसान: भंडारा में गेल गैस के पाइप लाइन की खुदाई में 14 किसानों के खेत हुए बर्बाद

भंडारा में गेल गैस के पाइप लाइन की खुदाई में 14 किसानों के खेत हुए बर्बाद
  • बाम्हणी कोष्टी के किसानों परेशान
  • तीन माह बाद भी नहीं मिला मुआवजा
  • प्रशासन से ध्यान देने की मांग

डिजिटल डेस्क, तुमसर (भंडारा) ।तुमसर तहसील के बाम्हणी, कोष्टी खेत परिसर में गेल गैस पाइप लाइन डालने के लिए खेत में नाली खुदाई की गई। ऐसे करीब 14 किसानों के खेत गैस पाइप लाइन के कारण बर्बाद हो चुके हैं। किंतु तीन माह बाद भी किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। उसके बदले किसानों के नसीब में मिट्टी के टिले दिखाई दे रहे हंै।

कोष्टी खेत परिसर में गेल गैस पाइप लाइन के लिए खुदाई की गई। बामणी के करीब 14 किसानों की खेत से पाइप लाइन बिछाई गई। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने खेती का मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया। खेतो में करीब दस फीट गहरा गड़्ढा बनाकर वहां पाइपलाइन डाली गई। फिलहाल खेतो में मिट्टी के टिले हैं। कंपनी कर्मचारियों ने ना ही मिट्टी उठाई। ना ही मुआवजा दिया। गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) यह कंपनी सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है। नैचुरल गैस इस गैस पाइप लाइन के माध्यम से वहन किया जाता है। नियमों के अनुसार किसानों को इसका मुआवजा दिया जाना चाहिए। किंतु प्रशासन ने अब तक इस बात का संज्ञान नहीं लिया।

मुआवजा दंे अन्यथा करेंगे आंदोलन _ बाम्हणी निवासी राजकुमार सुखराम नागोसे के एक एकड़ खेत से गेल गैस पाइप लाइन डाली गई है। जिसके कारण उनकी खेती का नुकसान हुआ। किंतु मुआवजा नहीं मिला ऐसी उनकी शिकायत है। पूरे 14 किसानों को उनकी खेती का मुआवजा जल्द प्रदान किया जाए। प्रशासन इस समस्या का समाधान करंे। अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी राष्ट्रवादी (शरद) गुट के किसान आघाड़ी के तहसील अध्यक्ष संदीप वाट ने दी है।

जिले में यलो अलर्ट : मौसम विभाग ने शुक्रवार, 26 जुलाई को जिले में ग्रीन अलर्ट घोषित किया था। किंतु पूरा दिन आसमान में बाद छाए रहे साथ ही दिनभर बारिश की हल्की फुहारें तो कभी रिमझिम बारिश होती रही। शनिवार, 27 जुलाई को जिले में यलो अलर्ट घोषित किया गया है। जिसके चलते जिले में कुछ स्थानों पर गाज के साथ बारिश हो सकती है।

विगत सप्ताह भर से प्रतिदिन बारिश हो रही है। जिसके पश्चात शुक्रवार को सुबह के समय कुछ समय के लिए आसमान खुला हुआ। किंतु तुरंत कुछ समय के पश्चात बादलों ने डेरा लगाया। और बारिश की शुरुआत हुई पूरा दिन रिमझिम फुहारे बरसती रही। शनिवार को जिले में कुछ स्थानों पर गाज के बारिश की संभावना है। बारिश का जोर थोडा कम होने के कारण नदी नालों का जलस्तर घट रहा है। स्थिति पहले जैसे नियंत्रण में आ रही है। फिर भी बांध क्षेत्र, नदी तटीय इलाकों से आवागमन करने वाले नागरिक सावधानी बरते ऐसी सूचनाएं जिला प्रशासन की ओर से समय समय पर दी जा रही है।


Created On :   27 July 2024 10:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story