जलभंडारण: अमरावती संभाग के बड़े जलाशयों में 38.61 फीसदी जलसंचय , अच्छी बारिश का इंतजार

अमरावती संभाग के बड़े जलाशयों में 38.61 फीसदी जलसंचय , अच्छी बारिश का इंतजार
  • प्रकल्पों को मूसलाधार बारिश की जरूरत
  • गत वर्ष से कम हुआ जल भंडारण
  • जल स्तर की स्थिति ने डाला चिंता में

डिजिटल डेस्क, अमरावती। लोगों की प्यास बुझाने वाले बड़े जलाशयों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। संभाग के कुल 9 बड़े जलाशयों में 18 जुलाई 2024 तक सिर्फ 38.61 प्रतिशत जलसंचय है। जबकि पिछले वर्ष 2023 में 44.26 फीसदी जलसंचय था। इस हिसाब से अभी भी यह बड़े जलाशय बारिश की प्रतीक्षा में हैं। जलसंपदा विभाग के अनुसार संभाग के यवतमाल िजले के बेंबला प्रकल्प के गुरुवार को 4 गेट खोलने पड़े।

50 प्रतिशत भी नहीं भरा मोर्शी डैम : मानसून शुरू होकर डेढ़ माह बीत गया है। लेकिन अपर वर्धा प्रकल्प में अभी 50 प्रतिशत भी जल संचय नहीं हो पाया है। इसी प्रकल्प के भरोसे अमरावती शहर की प्यास बुझाई जा रही है। पिछले वर्ष 2023 में अपर वर्धा यानी मोर्शी डैम में इसी अवधि तक 58.90 प्रतिशत जलसंचय हो गया था।

पूर्णा नदी में डूबने से खेतिहर मजदूर की मृत्यु : चांदूर बाजार . तहसील के ग्राम थुगांव में रहने वाले 55 वर्षीय खेत मजदूर की पूर्णा नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा गुरुवार को दोपहर 12 से 12.30 के बीच प्रकाश में आई। मृत मजदूर का नाम शिवराम सावलकर (55) बताया गया है।

जानकारी के अनुसार शिवराम खेत में मजदूरी का काम करता था। रोज की तरह गुरुवार को वह मजदूरी कर दोपहर 12 से 12.30 के बीच गांव को लगकर बहने वाली पूर्णा नदी में नहाने के लिए आया था। नदी में छलांग लगाने के बाद वह बाहर नहीं आया। नदी के किनारे स्थित राधाकृष्ण मंदिर से कुछ लोगों ने शिवराम को नदी में डूबते देखा। जिससे इस घटना का पता चला। उन्होंने यह खबर गांववासियों को दी और शिवराम के परिवार को भी घटना का पता चला। खबर मिलते ही शिवराम के बेटे और अन्य ग्रामवासियों ने नदी में उसे तलाश किया। गांव के पुलिस पटेल ने तत्काल घटना की जानकारी तहसीलदार ऋणय जक्कुलवार को दी। तहसीलदार भी अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

नदी में डूबे शिवराम को बाहर निकालने जिला आपदा नियंत्रण दल के रेस्क्यू टीम को सूचित किया गया। इस टीम ने केवल 15 मिनट में शिवराम के शव को तलाश लिया। घटनास्थल से कुछ मीटर की दूरी पर शिवराम की लाश बरामद की गई। घटनास्थल का पंचनामा कर लाश को चांदूर बाजार उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Created On :   19 July 2024 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story