- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- आठवीं कक्षा का छात्र स्कूल बैग में...
Nagpur News: आठवीं कक्षा का छात्र स्कूल बैग में छिपाकर ले आया छर्रा बंदूक

- शाला में मचा हड़कंप
- पुलिस ने बंदूक की जब्त
Amravati News गाडगे नगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले महेंद्र कॉलोनी के निकट अमर नगर के पास स्थित एक उर्दू शाला में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र की स्कूल बैग में छर्रें की बंदूक पाए जाने परे स्कूल प्रशासन में जबरदस्त हड़कंप मच गया। घटना दोपहर 2.30 बजे के दौरान शाला प्रशासन को पता चली। उन्होंने तत्काल गाडगे नगर पुलिस को सूचना दी। इस आधार पर पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर बंदूक जब्त की और छात्र के पिता के खिलाफ आर्म एक्ट की धारा 6/28 के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार महेंद्र कॉलोनी के पास अमर नगर परिसर में एक उर्दू स्कूल है। इस स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपनी स्कूल बैग में छर्रे की बंदूक लाई थी। इस बंदूक के बारे में उसके सहयोगी छात्रों को पता चला। उन्होंने इसकी सूचना शिक्षक को दी। छात्र के स्कूल बैग में छर्रें की बंदूक मिलते ही शाला प्रशासन ने गाडगे नगर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्कूल में पहुंचकर बंदूक जब्त की और छात्र के पिता पैराडाइज कॉलोनी स्थित वुमन जिम के पास रहने वाले छात्र के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
5 साल पहले मुंबई में खरीदी थी : इस घटना के बाद पुलिस ने छात्र के पिता मुजीब अली खान अजहर अली खान को थाने में बुलाया और उनसे पूछताछ की। तब उनका कहना रहा कि पांच वर्ष पहले वे चिखलदरा में रहते थे। तब उन्हें वन्य प्राणियों से डर लगता था। इस कारण उन्होंने मुंबई से यह बंदूक खरीदी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। बल्कि उन्हें नोटिस पर छोड़ दिया है। - ब्रह्म गिरी, थानेदार, गाडगेनगर
Created On :   23 April 2025 2:18 PM IST