महिलाओं में रोष: महिला कांग्रेस ने किया राणा का विरोध, चूड़ियों का हार पहनाकर किया प्रदर्शन

महिला कांग्रेस ने किया राणा का विरोध,  चूड़ियों का हार पहनाकर किया प्रदर्शन
  • राणा के बैनर पर चूड़ियों का हार पहनाकर नारे लगाए
  • लाडली बहना योजना को महायुति सरकार की फांदेबाज योजना बताया
  • कहा था - आशीर्वाद नहीं दिया तो लाडली बहना से 1500 रुपए वापस ले लेंगे

डिजिटल डेस्क, अमरावती। मुख्यमंत्री मेरी लाडली बहना को लेकर विवादास्पद बयान देने पर विधायक रवि राणा का शहर व जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ा विरोध दर्ज किया। राजकमल चौक पर दोपहर में किए गए इस आंदोलन में राणा के बैनर पर चूड़ियों का हार पहनाकर नारे लगाए।

पैसा किसका है? : सोमवार को लाडली बहना के कार्यक्रम में राणा ने कहा था कि आशीर्वाद नहीं दिया तो लाडली बहना से 1500 रुपए वापस ले लेंगे। इसी का निषेध करने के लिए शहर जिला महिला कांग्रेस ने यह आंदोलन कर कहा कि पैसा किसका है? राणा का है क्या? मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री का है क्या? थोड़े से पैसों के लिए महिलाएं बिकती होगी, ऐसा रवि राणा को लगता होगा तो महाराष्ट्र की तमाम महिलाएं उनका निषेध कर उन्हें उनकी जगह दिखा देंगी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष कांचनमाला गावंडे व जयश्री वानखड़े ने कहा कि मूलत: लाडली बहना योजना महायुति सरकार की फांदेबाज योजना है। केवल चुनाव मुहाने पर महायुति सरकार को मतदान करने के लिए राज्य की महिलाओं को प्रलोभन दिया जा रहा है। महायुति में शामिल रवि राणा महिलाओं को मतदान करने धमकी जैसा इशारा दे रहे हंै। जिसका महिला कांग्रेस कड़ा निषेध करती है। प्रदेश अध्यक्ष संध्या सव्वालाखे के नेतृत्व में हुए इस आंदोलन में शहर व जिला महिला कांग्रेस कमेटी की पदाधिकारी व सदस्या सहभागी हुई।

बड़े भाई ने की छोटे से मारपीट : जिले के बेनोडा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम बेलोना में खेती के रास्ते के विवाद को लेकर अनिल मोतीराम वानखडे (54, हिवरखेड) पर उसके बड़े भाई महादेवराव मोतीराम वानखडे (57) ने मारपीट की। यह घटना 13 अगस्त को दोपहर 2 बजे के करीब घटित हुई। महादेव वानखडे खेत में काम कर रहा था। तब पगडंडी मार्ग को लेकर उसका छोटे भाई अनिल के साथ विवाद हुआ। इसी विवाद के चलते दोनों के बीच मारपीट हुई। शिकायत पर बेनोडा पुलिस ने धारा 118 (1), 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।




Created On :   16 Aug 2024 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story