- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- भीषण गर्मी से जल गई केले की फसल
भीषण गर्मी से जल गई केले की फसल

- किसान को 8 से 10 लाख का हुआ नुकसान
- मौसम की मार झेल रहे किसान
डिजिटल डेस्क, अंजनगांव सुर्जी (अमरावती)। मौसम की मार से किसान बेजार हैं। अंजनगांव सुर्जी के किसान संजय टिपरे की केले की फसल भीषण गर्मी में झुलसने से उन्हें 8 से 10 लाख रूपए का नुकसान हुआ। उन्होंने सरकार से मदद देने की गुहार लगाई है। खेत में खड़ी केले की फसल गर्मी के कारण जल गई। उन्होंने 4.30 एकड़ में लाखों रुपये खर्च कर केले की फसल लगाई थी। अब तक 4 लाख रूपए केले की खेती पर खर्च किया। 8 से 10 लाख की उपज देने वाली केले की पूरी फसल प्राकृतिक आपदा के कारण धूल में मिलने से किसान परेशान हैं।
मामला किसान संजय रतनलाल टिपरे के खेत का है।10 माह पूर्व अपने बेटे को स्कूल से घर वापस लाने के दौरान वह दुर्घटना के कारण घर बैठे थे।उक्त किसान का कहना है कि खेत सिंचाई वाला है। गर्मी के कारण केले की पूरी फसल जलकर उन्हें लाखों रूपए का नुकसान हुआ है। केले की फसल की कीमत कम होने के कारण लागत की वसूली भी नहीं हो पाएगी। ऐसे में आहत किसान ने केले के बगीचे को भैंस से चराने का फैसला किया है और खेत में 60-70 भैंसें चरने के लिए छोड़ी हैं।
Created On :   19 Jun 2023 4:19 PM IST