सगे मामा से धोखाधड़ी: बीमार रहता था मामा, भांजे ने खाते से पार कर दिए 13.66 लाख रुपये

बीमार रहता था मामा, भांजे ने खाते से पार कर दिए 13.66 लाख रुपये
  • मामा की मौत के बाद मामी रुपए निकालने गई तब हुआ खुलासा
  • बीमार मामा के बैंक का व्यवहार देखता था भांजा
  • एटीएम भी था उसी के पास,अपने खाते में ट्रांसफर की रकम

डिजिटल डेस्क, अमरावती। बीमारी का फायदा उठाते हुए सहायता करने के बहाने भांजे ने मामा के खाते से 13 लाख 66 हजार रुपए निकाल लिए। मामा की मृत्यु के बाद जब मामी अपने पति के बैंक खाते से रुपए निकालने पहुंची तो जालसाजी का मामला सामने आया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने ऋग्वेद सुनील साठे (24) के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फ्रेजरपुरा के सेंट्रल कॉलोनी निवासी मुुकुंद हिरुलकर की पिछले कुछ महीनों से तबीयत खराब थी। इसलिए उनका भांजा ऋग्वेद साठे हमेशा घर पर आकर जरूरत की सामग्री लाकर देता था। बैंक खाते का व्यवहार भी हमेशा ऋग्वेद ही संभालता था। भरोसा रहने से एटीएम भी ऋग्वेद के पास ही रहता था, लेकिन 6 महीने पहले मामा की उपचार के दौरान मौत हो गई। पति की मौत के बाद मामी को रुपए की जरूरत रहने से बैंक में पहुंची तब पता चला कि ऋग्वेद साठे ने मुकुंद विरुलकर के खाते से 13 लाख 66 हजार रुपए निकालकर अपने खाते में ट्रान्सफर कर लिए हैं। मामा की बीमारी का फायदा उठाकर लाखों रुपए की जालसाजी का मामला सामने आते ही महिला ने बुधवार को फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत की।

बहनों के साथ 19.11 लाख की जालसाजी : अमरावती. भाई ने तीन बहनों का नाम हटाकर पिता की जमीन का खुद को अकेला वारिस बताकर झूठा प्रतिज्ञापत्र तहसील कार्यालय में दाखिल किया। जिसे लेकर संजय घावले ने बुधवार को खोलापुरी गेट थाने में शिकायत की। खेत की कीमत 19 लाख 11 हजार रुपए आंकी गई है। इस तरह की जालसाजी किये जाने के मामले में पुलिस ने रामचंद्र यादवराव उंबरकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार खोलापुरी थाना क्षेत्र के खरकाडीपुरा निवासी रामचंद्र उंबरकर के पिता के यादवराव उंबरकर के मौजा पेठ मंे 1 एकड़ खेत है। जिसमें रामचंद्र और तीनों बहनों को वारिस बताया गया था। लेकिन रामचंद्र ने दस्ताऐवज की हेराफेरी करते हुए बहनों के नाम हटाने नकली प्रतिज्ञापत्र दाखिल किया।


Created On :   8 Aug 2024 6:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story