राजनीतिक गतिविधि: महायुति में तीनों दलों के कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने का प्रयास

महायुति में तीनों दलों के कार्यकर्ताओं में समन्वय बनाने का प्रयास
  • आपसी मतभेद मिटाओ : सामंत
  • लाडली बहना योजना का मिलेगा लाभ
  • 20 अगस्त को सम्मेलन की पूर्व तैयारी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। विधान सभा चुनाव की पूर्व तैयारी को लेकर महायुति की पश्चिम विदर्भ में भाजपा, शिंदे शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस (अजित पवार) के कार्यकर्ताओं की समन्वय बैठक में उद्योग मंत्री उदय सामंत ने तीनों दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद मिटाने का पुरजोर आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में महायुति को औसतन 46.7 प्रतिशत वोट मिले। जबकि महाविकास आघाड़ी को 46.90 फीसदी वोट पड़े। इस हिसाब से आघाड़ी को सिर्फ 2 लाख वोट ज्यादा मिले हैं। अब चूंकि राज्य में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू हुई है। जिससे 21 से 60 वर्ष की लाखों महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए का लाभ मिलने से निश्चित ही महायुति सरकार के लिए पोषक वातावरण की निर्मिति होगी।

संभाग की 30 में से सर्वाधिक 25 सीटें जीतने का प्रयास हैं। सोशल मीडिया पर ध्यान केंद्रित करना होगा। लोकसभा चुनाव में फेक नैरेटिव ने बड़ा नुकसान किया। संविधान बदलने की भ्रामक अफ‌वाहें फैलाई गईं। मुस्लिमों में भी झूठ फैलाया गया। इसके लिए सभी घटक दलों व सहयोगी पार्टियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। आगामी 20 अगस्त को महायुति का सम्मेलन लिया जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री प्रताप जाधव ने कहा कि पश्चिम विदर्भ में हमेशा से ही युति व महायुति का साथ दिया है।

मंत्रिमंडल की बैठक में सीएम ने दी हिदायत : बताया जाता हैै कि मुख्यमंत्री लाडली बहना को लेकर विवादास्पद बयान दिये जाने से उन्हें इस बैठक से दूर रखे जाने की जानकारी है। इस बीच मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में भी राणा समेत सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री ने किसी भी तरह के आपत्तिजनक बयान देने को लेकर ताकिद दी है।

राणा दंपति को न्योता नहीं : विस चुनाव के लिए महायुति की पश्चिम विदर्भ के लिए पहली समन्वय बैठक में विधायक रवि राणा व भाजपा से लोस प्रत्याशी रही नवनीत राणा को न्योता नहीं दिया गया। दूसरे मित्र दल प्रहार के बच्चू कडू मुख्यमंत्री द्वारा मुंबई बुलाए जाने के कारण उपस्थित नहीं थे। भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे भी किसी काम से मुंबई गए हैं।अमरावकी


Created On :   14 Aug 2024 5:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story