गर्मी: झुलसा रही गर्मी, अमरावती के राजुरा बाजार में लू लगने से बुजुर्ग की मृत्यु !

झुलसा रही गर्मी, अमरावती के राजुरा बाजार में लू लगने से बुजुर्ग की मृत्यु !
  • तापमान 43 के पार, गर्म हवा के थपेड़ों ने किया बेचैन
  • धूप के कारण बुजुर्ग की मौत
  • दोपहर मेम सड़कों पर छा जाता है सन्नाटा

डिजिटल डेस्क, अमरावती। पूरा जिला भीषण गर्मी में झुलस रहा है। नौतपा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। भीषण गर्मी में जिले की वरूड़ तहसील में उष्माघात से 60 वर्षीय बाबाराव शंकरराव सोनवणे नामक व्यक्ति की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार को भीषण गर्मी ने पूरे शहर को दोपहर 12 से 6 बजे तक सन्नाटे में तब्दील कर दिया था। तापमान कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गर्मी की तीव्रता से सभी बेचैन हो गए हैं। तापमान भले ही 43 है लेकिन गर्मी की तीव्रता बेचैन करने वाली है।

वरूड | 60 वर्षीय व्यक्ति राजुरा बाजार में बैठा था। नया बस स्टैंड निर्माणाधीन है। चार दिन से धूप के कारण उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस का अनुमान है कि मौत लू लगने से हुई है। मृतक की पहचान बाबाराव शंकरराव सोनवणे (60) के रूप में की गई। वह अमडापुर निवासी है। मृतक का एक बेटा हिवरखेड में रहता है, जबकि दूसरा बेटा आम के काम के लिए हैदराबाद गया था। इस कारण मृतक अकेला होने के कारण नवनिर्मित एसटी बस स्टैंड में बैठा रहता था। लेकिन तीन दिन से भयानक गर्मी बढ़ने के कारण बुधवार रात आठ बजे उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस भूख के कारण या लू लगने से मृत्यु की आशंका जताई। तहसील में हीट स्ट्रोक की यह पहली मौत होने की चर्चा शहर में चल रही है।

पारा पहुंचा 43 डिसे पर : आसमान से आग बरसने का अनुभव शहरवासी कर रहे हैं। भीषण गर्मी ने सर्वत्र त्राहि-त्राहि वाली स्थिति पैदा कर दी है। गर्मी, तेज धूप और उमस से हर कोई बेहाल है। गुरुवार को तापमान अधिकतम 43.0 तथा न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी की तीव्रता हलाकान करने वाली है। बादलों वाले माहौल के बीच भी गर्मी की चुभन शाम 7 बजे तक बरकरार रहती है। हवा के गर्म थपेड़ों से हर कोई परेशान है। स्थिति यह है कि शहरवासी रात 8 बजे भी दोपहिया पर घूमते समय सिर पर दुपट्‌टा बांधने को विवश हैं। गर्मी से बचने के लिए छांछ, गन्ने के रस के साथ ही शीतपेय का सहारा सभी ले रहे हैं।

Created On :   31 May 2024 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story