पुलिस की दबिश: बैक बैंचर कैफे पर छापा , अश्लील हरकतें करते हुए 12 युवक व युवतियों को पकड़ा

बैक बैंचर कैफे पर छापा , अश्लील हरकतें करते हुए 12 युवक व युवतियों को पकड़ा
  • पुलिस और दामिनी पथक ने की कार्रवाई
  • गाडगेनगर क्षेत्र में गश्त के दौरान मिली जानकारी
  • मदहोश युवक-युवतियों को दी हिदायत

डिजिटल डेस्क, अमरावती । शहर में अवैध धंधों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। गुप्त जानकारी के आधार पर गाडगेनगर पुलिस ने क्षेत्र में बैक बेंचर कैफे तथा कैफे राॅयल पर बुधवार को छापा मारा। इस दौरान यहां अश्लील हरकतें करते हुए 12 युवक-युवतियों को पकड़ लिया। सभी के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस प्रतिबंधक अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी। कार्रवाई से क्षेत्र में खलबली मच गई है।

शहर पुलिस महिला सहायक कक्ष की पुलिस निरीक्षक दीप्ति ब्राम्हणे, भरोसा सेल की पीएसआइ सुषमा आठवले तथा दामिनी पथक का गाडगेनगर क्षेत्र में गश्त पर था। इस समय उन्हें क्षेत्र में दो कैफे पर अश्लील हरकतें शुरू रहने की गुप्त जानकारी मिली। दोनों कैफे पर छापा मारा। उस समय यहां 12 युवक-युवती थे। महिला सहायक कक्ष अमरावती ने शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र में महिलाओं, युवतियों तथा छात्राओं को किसी भी तरह की तकलीफ होने पर निर्भय होकर हेल्पलाइन क्रमांक 112, 1091 तथा 1098 पर पुलिस से संपर्क करने का आग्रह किया।

दो भाइयों के झगड़े को देख रहे युवक को चाकू मारा : दर्यापुर में दो भाइयों के बीच हो रहा झगड़ा देखना तीसरे युवक की जान पर बन आया। घटना दर्यापुर के मोमिनपुरा की है। दो भाइयों के बीच झगड़ा देखने वाले युवक पर चाकू से प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक पर अमरावती जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। शहर के मोमिनपुरा में मंगलवार 3 सितंबर की रात 9:30 बजे एक 34 वर्षीय युवक पर बिना वजह चाकू से हमला किया गया। आधी रात को घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की शिकायत के आधार पर दर्यापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान इमरान खान वल्द हुसैन खान (34) के रूप में की गई। उस पर अमरावती के जिला सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी शेख नईम और उसके भाई शेख नाजिम के बीच विवाद तथा मारपीट हो रही थी। उस समय इमरान खान मोमिनपुरा में अपने घर के सामने खड़ा था। दोनों भाइयों के झगड़े को वह जैसे ही देखने गया, आरोपी ने बिना किसी कारण के इमरान खान की गर्दन, पीठ, बाएं हाथ और बाएं पैर पर चाकू से जानलेवा हमला किया। अचानक किए गए इस जानलेवा हमले में इमरान खान गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले में गंभीर रूप से घायल इमरान खान को पहले रिजवान खान और हुसैन खान, जावेद खान हसन खान ने उपजिला अस्पताल दर्यापुर में भर्ती कराया, लेकिन हालत गंभीर रहने से डॉक्टरों ने अमरावती जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एपीआई सुलभा राऊत ने घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा किया। इस बीच बुधवार की सुबह आरोपी शेख नईम शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। शेख नईम को जब कोर्ट में पेश किया गया तो कोर्ट ने दो दिन की पुलिस हिरासत में रखने का निर्देश दिया। थानेदार सुनील वानखड़े ने बताया कि 6 सितंबर तक पीएसएआर दिया गया है।

Created On :   5 Sept 2024 7:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story