- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- किस्सा कुर्सी का, सुबह 10 बजे...
घमासान: किस्सा कुर्सी का, सुबह 10 बजे कापड़णीस ने चार्ज लिया, 12 बजे पवार ले आए स्टे

- निगमायुक्त की कुर्सी के लिए मनपा के इतिहास में पहली बार घमासान
- दो घंटे मनपा में रहकर नए निगमायुक्त ने पदभार ग्रहण किया
- औपचारिकता पूरी कर मुंबई रवाना
डिजिटल डेस्क, अमरावती। महानगर पालिका के इतिहास में पहली बार निगमायुक्त की कुर्सी को लेकर दो अधिकारियों के बीच घमासान मचा हुआ है। प्रभारी आयुक्त से नियमित आयुक्त के पद पर नियुक्ति के एक माह के भीतर ही नगर विकास विभाग ने देवीदास पवार का तबादला कर नितीन कापड़णीस को नया निगमायुक्त नियुक्त कर दिया। आदेश जारी होने के दूसरे ही दिन नितीन कापड़णीस ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे अमरावती महानगर पालिका पहुंचकर अपना पदभार संभाल लिया। लेकिन औचक तबादले को मैट में चुनौती देते हुए देवीदास पवार ने शुक्रवार को ही दोपहर 12 जे के पहले स्थगनादेश प्राप्त कर लिया।
नवनियुक्त आयुक्त कापड़णीस को तत्काल अमरावती में निगमायुक्त का कार्यभार संभालने के आदेश गुरुवार को शाम 7 बजे प्राप्त हुए। आदेश पर अमल करते हुए उन्होंने तुरंत अमरावती का रुख किया। शुक्रवार को सुबह 10 बजे निवर्तमान आयुक्त पवार की अनुपस्थिति में अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पश्चात अधिकारियों ने अपने नये आयुक्त का स्वागत भी किया, लेकिन पवार द्वारा अपने तबादले के खिलाफ मैट में दौड़ लगाई। स्थगनादेश प्राप्त कर लिया। जिससे नवनियुक्त आयुक्त कापड़णीस ने पदभार संभालने की प्रक्रिया निपटाकर मुंबई लौट गए। अब यह विषय पूरे शहर में चर्चा का बन गया है। एक तरफ सरकार और दूसरी तरफ देवीसा पवार। ऐसा नजारा निगमायुक्त की कुर्सी के लिए पहली बार देखने मिल रहा है।
पदोन्नतियां संदेह के घेरे में : इस बीच, मनपा में हाल ही में 3 अधिकारियों की पदोन्नति का मामला भी संदेह के घेरे में आ गया है। मनपा के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विशाल काले ने सरकार की ओर से प्राप्त आकृतिबंध में गलत पद्धति से पदोन्नति चैनल दिखाने के बाद राज्य के प्रधान सचिव से शिकायत की। मनपा के अतिरिक्त आयुक्त महेश देशमुख की पदोन्नति को डॉ. काले ने चुनौती दी है। इसके साथ ही मनपा के अन्य दो अधिकारी नरेंद्र वानखड़े व योगेश पीठे को पदोन्नति पर भी सवाल उपस्थित किए। मनपा के अतिरिक्त आयुक्त के पदोन्नति के आदेश नगर विकास विभाग-2 की उपसचिव विद्या हमपइया के लिखित आदेश पर हुए। जिसको लेकर कई तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
Created On :   16 March 2024 6:28 PM IST