नुकसान: बारिश बनी आफत, चिखलदरा व दर्यापुर में 542 हेक्टेयर की फसल चौपट

बारिश बनी आफत,  चिखलदरा व दर्यापुर में 542 हेक्टेयर की फसल चौपट
  • तीन राजस्व मंडलों में अतिवृष्टि
  • गाज की चपेट में आने से दो लोग घायल
  • सर्वाधिक 85.8 मिलीमीटर बारिश धारणी में

डिजिटल डेस्क, अमरावती। रविवार को हुई झमाझम के चलते जिले के तीन राजस्व मंडलों में अति वृष्टि दर्ज की गई है। सर्वाधिक 85.8 मिलीमीटर बारिश धारणी राजस्व मंडल में दर्ज की गई। धारणी तहसील के साद्राबाड़ी राजस्व मंडल में 65.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। अमरावती के राजस्व मंडल में 64.8 मिली मीटर बारिश हुई है। नांदगांव खंडेश्वर के सातेफल राजस्व मंडल में 81.0 मिलीमीटर बारिश हुई।

जिला कृषि अधीक्षक अधिकारी कार्यालय को अतिवृष्टि प्रभावित राजस्व मंडलों में बुआई खराब होने के संदर्भ में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। राजस्व विभाग की हड़ताल के कारण नुकसान का सर्वे नहीं हो पा रहा है। जिलाधीश कार्यालय के आपदा विभाग के अनुसार धामणगांव रेलवे में गाज की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। अचलपुर में एक मकान को नुकसान पहुंचा। चिखलदरा व दर्यापुर में 542 हेक्टेयर बुआई चौपट हो गई।

फसल पर अतिरिक्त दवाइयों का छिड़काव न करंे : चेढे : सोयाबीन जैसी फसल पर अतिरिक्त दवाईयों का छिड़काव न करें। सोयाबीन फसल को चुनिंदा और काफी कम रकम के दवाईयों की जरूरत रहती हैं। जिससे दो-तीन दवाइयों का मिश्रण कर फसल पर छिड़काव न करें। जिससे फसल खराब होने की आशंका है। इस बारे में कुछ मार्गदर्शन लगने पर कृषि विभाग किसानों को नि:शुल्क मार्गदर्शन देगा। इस तरह का संदेश उपविभागीय कृषि अधिकारी पंकज चेढे़ ने किसानों को दिया है।

ठेके से खेत करने के विवाद में पीटा : रालेगांव | ठेकेदारी पर खेती करने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने मिलकर एक युवक को लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। यह घटना रालेगांव तहसील के ग्राम धानोरा खेत परिसर में 13 जुलाई को घटी। रालेगांव तहसील के धानोरा निवासी फिलहाल लवजी नगर,एमआई डीसी चंद्रपुर में रहनेवाले जितेंद्र कांबले(28) ने घटना की शिकायत वड़की पुलिस थाने में दी है। शिकायत के मुताबिक खेती ठेकेदारी पर करने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने फरियादी को गालीगलौज करते हुए लाठी, डंडे से मारपीट कर घायल किया और जान से मारने की धमकी दी। ऐसी शिकायत पर से पुलिस ने रालेगाव निवासी सिध्दार्थ कांबले (50) समेंत अन्य 1 के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Created On :   16 July 2024 9:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story