पुलिस कार्रवाई: नागपुर का बर्खास्त पुलिस कर्मी समेत तीन डकैतों को किया गिरफ्तार

नागपुर का बर्खास्त पुलिस कर्मी समेत तीन डकैतों को किया गिरफ्तार
  • मामला सराफा व्यापारी जावरे से सशस्त्र डकैती का
  • पांच -छह महीने पहले की गई थी रेकी
  • प्रतापगढ़ की गैंग ने दिया डकैती को अंजाम

डिजिटल डेस्क, अमरावती । नवसारी निकट जवाहर नगर में सराफा व्यापारी अरविंद जावरे से 4 सितंबर को दिनदहाड़े सुबह 11.30 बजे सशस्त्र डकैती मामले में शहर पुलिस की क्राइम यूनिट -2 ने गुरुवार को और तीन डकैतों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आररोपियों में नागपुर शहर पुलिस का बर्खास्त पुलिसकर्मी प्रेम मधुकर नितनवरे (53) निवासी छत्रसाल नगर, अमरावती, विनोद शंकर गिरे (45), बनोसा, दर्यापुर अमरावती और संजय बाबूलाल दिनकर (40) निवासी प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश शामिल हैं।

6 माह पहले रेकी : आरोपी विनोद गिरे ने नवसारी में जावरे ज्वेलर्स के संचालक द्वारा रोजाना सोना-चांदी दुकान से घर ले जाने की टिप आरोपी प्रेम नितनवरे को दी। प्रेम नितनवरे ने तीसरे आरोपी संजय दिनकर को इसकी सूचना दी। तय हुआ कि प्रतापगढ़ की गैंग डकैती को अंजाम देगी। इसके अनुसार अंतरराज्यीय गिरोह का सूत्रधार ग्यासुद्दीन और उसका साथी धनंजय यादव पांच -छह महीने पूर्व जावरे ज्वेलर्स के यहां रेकी करने आए। पश्चात माल में हिस्सेदारी टालने के लिए मुख्य आरोपी ग्यासुद्दीन ने धनंजय यादव व उसके और तीन साथियों के साथ यह डकैती अंजाम देने का प्लान बनाया। बाद में बर्खास्त पुलिसकर्मी प्रेम नितनवरे व विनोद गिरे को दूध में पड़ी मक्खी की तरह निकाल दिया।

शहर पुलिस की क्राइम यूनिट 2 की टीम दो दिन पहले नागपुर के गोंधनी से मुख्य आरोपी ग्यासुद्दीन व धनंजय यादव को गिरफ्तार करने के बाद लोकल कनेक्शन खोजने मेंं जुट गई। गुरुवार सुबह नागपुर के गिट्टीखदान थाना क्षेत्र के सुरेंद्रगढ़ से आरोपी संजय दिनकर को पकड़ा अऔर बर्खास्त पुलिस कर्मी प्रेम नितनवरे व विनोद गिरे को गिरफ्तार किया। प्रेम नितनवरे नागपुर के बोरगांव में गोकुल सोसाइटी में रह रहा था। इस बर्खास्त पुलिस कर्मी के खिलाफ डकैती व लूटपाट के अनेक मामले दर्ज हैं। विनोद गिरे व संजय दिनकर भी डकैती मामलों में नामजद है। पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी के नेतृत्व में पीआई गोरखनाथ जाधव की टीम ने यह कार्रवाई की।

Created On :   13 Sept 2024 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story