- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती में सौतेले पिता ने मासूम का...
जुर्म: अमरावती में सौतेले पिता ने मासूम का गला दबाकर किया हत्या का प्रयास

- बड़े बेटे की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई
- आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
- मंदिर में रचाई थी महिला के साथ शादी
डिजिटल डेस्क, अमरावती। नशे में धुत होकर सौतेले पिता ने छोटे बेटे का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। वहीं बड़ेे बेेटे को पट्टे से बेहरमी से पीटा। मंगलवार दोपहर इस घटना के बाद महिला ने फ्रेजरपुरा थाने में शिकायत की।
पुलिस ने आरोपी प्रवीण कांबले के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार वर्धा के आर्वी निवासी शिकायतकर्ता महिला के पति का निधन होने से दोनों बच्चों के साथ मायके रहने गई थी। लेकिन आरोपी प्रवीण कांबले ने महिला से नजदीकियां बढ़ाकर मंदिर में शादी रचाई। इसके बाद नशे में चूर होकर प्रवीण हमेशा महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट करता था। आरोपी की हरकतों से तंग आकर महिला ने 6 महीने पहले अमरावती के फ्रेजरपुरा में किराए का कमरा लेकर रहने लगी। वह अस्पताल में काम करती है।
मंगलवार को महिला काम पर गई थी। प्रवीण कांबले दोपहर में अमरावती आकर महिला के घर गया। तब नशे में चूर था। पत्नी का गुस्सा बच्चों पर उतारकर छोटे बेटे का गला दबाकर हत्या करने की कोशिश व सिर दीवार पर पटक दिया। इसके बाद बड़े बेटे की पट्टे से पिटाई कर दी। दोनों बच्चों ने अस्पताल जाकर सारी सच्चाई मां को बताई। मामला थाने में पहुंचा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी प्रवीण कांबले के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Created On :   25 July 2024 1:13 PM IST