Amrawati News: अमरावती पहुंचे राज ठाकरे ने टटोली विदर्भ के निर्वाचन क्षेत्रों की नब्ज

अमरावती पहुंचे राज ठाकरे ने टटोली विदर्भ के निर्वाचन क्षेत्रों की नब्ज
  • पांच जिले के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ की चर्चा
  • एक माह के दौरान राज ठाकरे का दूसरा अमरावती दौरा

Amrawati News महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे सुबह फिर अमरावती जिले के दौरे पर आए। पिछले एक माह के दौरान राज ठाकरे का यह दूसरा अमरावती दौरा है। आगामी विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि पर मनसे प्रमुख के अमरावती दौरे पर लगभग सभी राजनीतिक दलों की नजरें लगी हुई है। इस दौरे पर मनसे प्रमुख ने चुनिंदा पदाधिकारियों व संपर्क प्रमुखों के साथ बैठक कर निर्वाचन क्षेत्रों की नब्ज टटोली।

जानकारी के अनुसार राज ठाकरे ने अमरावती प्रवेश के बाद स्थानीय कैम्प रोड स्थित होटल महफिल में सुबह 11 बजे से पश्चिम विदर्भ के पांच जिले के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की। इस समय संबंधित जिले के संपर्क प्रमुख और नेता उपस्थित थे। सुबह 11 बजे पहले अमरावती, अकोला, वाशिम, बुलढाणा और उसके बाद यवतमाल जिले के मनसे के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव की पृष्ठभूमि पर मनसे प्रमुख ने सबसे पहले अपने संपर्क प्रमुखों को संबंधित जिले की राजनीतिक स्थिति की जानकारी मांगी। उसके बाद राज ठाकरे ने मुंबई में संपर्क प्रमुखों से बैठक की और उसके बाद वे पिछले माह विदर्भ के दौरे पर निकले थे। उस समय राज ठाकरे अमरावती में भी आए थे। उन्हांेने मनसे के स्थानीय पदाधिकारियों को कुछ सूचना भी दी थी। उन सूचनाओं पर कहा तक अमल हुआ और संपर्क प्रमुखों का विदर्भ के निर्वाचन क्षेत्रों में मनसे की स्थिति को लेकर मंत्रना की।

आरटीओ कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल खत्म : अमरावती राजस्व तबादले रद्द करने तथा प्रारुप पर अमल करने आदि प्रमुख मांगों के लिए मोटर वाहन विभाग आरटीओ कर्मचारी संगठन ने राज्य भर मेंं पिछले तीन दिनों से शुरू की हुई बेमियादी हड़ताल गुरुवार देर रात परिवहन आयुक्त कार्यालय में कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सकारात्मक चर्चा होने के बाद स्थगित करने का निर्णय लिया गया। जानकारी के अनुसार 30 नवंबर तक वरिष्ठ लिपिक से कार्यालय अधीक्षक पद के सेवा प्रवेश नियम अंतिम किए जाएंगे। पूर्व की तरह पंधराह विभागों के तहत तबादले करने का मान्य किया। प्रशासन ने अन्य मांगों पर भी सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों के साथ पूरे दो घंटे तक बैठक हुई।

Created On :   28 Sept 2024 11:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story