- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- अमरावती
- /
- अमरावती के नांदगांव पेठ,...
Amrawati News: अमरावती के नांदगांव पेठ, वलगांव,रेवसा में खुलेंगे कपास खरीदी केंद्र

- भारतीय कपास निगम ने प्रस्ताव को मंजूरी दी
- प्रशासन को हाल ही में मिला पत्र
- क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत
Amrawati News जिले के कपास उत्पादक किसानों के लिए सबसे खुशी की खबर है। पहली बार भारतीय कपास निगम लिमिटेड ने तहसील में तीन नए कपास केन्द्रों को मंजूरी दी है। नांदगांव पेठ, वलगांव तथा रेवसा में कपास खरीदी केन्द्र के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इससे अब क्षेत्र के कपास उत्पादक किसानों को यहां पर कपास बेचने की सुविधा मिलेगी।
पहले आमतौर पर तहसील स्तर पर ही कपास खरीदी केन्द्र रहते थे, इससे अमरावती तहसील के आसपास के गांवों के किसानों को बड़ी सुविधा होने वाली है। यहां पर केन्द्र को मंजूरी दी गई है। पिछले कई साल से किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संघर्ष के साथ ही यहां कपास खरीदी केन्द्र के लिए पूर्व सांसद नवनीत राणा ने संसद में आवाज उठाई। किसानों की सुविधा के लिए उक्त तीनों केन्द्रों के लिए प्रशासन के माध्यम से प्रस्ताव भेजा था। इस बारे में हाल ही में पत्र प्राप्त हुआ है। जिले के लिए यह उपलब्धि से कम नहीं है। इन केन्द्रों का लाभ क्षेत्र के हजारों कपास उत्पादक किसानों को मिलेगा।
जिले के किसानों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने और कम दूरी में उनका कपास खरीदने के उद्देश्य से भारतीय कपास निगम लिमिटेड (भारत सरकार उपक्रम) द्वारा इस बारे में पत्र भेजा गया है। इस मामले में कपास फेडरेशन को पत्र 17 अगस्त 2024 को भेजा गया था। इसके अनुसार कपास फेडरेशन के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक एल.के. गुप्ता ने नंादगांव पेठ, वलगांव में कपास खरीद केंद्र स्थापित करने की अनुमति दी है। इससे संबंधित पत्र निगम ने संबंधितों को भी भेजा है। द कॉटन फेडरेशन ऑफ इंडिया को यहां से भेजे गये पत्र क्रमांक सीसीआई/एचक्यू/ पीयूआर/ 2024 दिनांक 13 सितंबर 2024 ने सूचित किया है कि उक्त केन्द्रों को मंजूरी मिल गई है।
कपास खरीदी केन्द्र के विकसित होने पर क्षेत्र के किसानों को कपास नजदीकी केन्द्र पर ही बेचने की सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के सभी किसानों को लाभ होगा। वर्षों से किसान तहसील स्तर पर जाकर कपास की विक्री करते थे। इसमें समय और ढुलाई के लिए भी किसानों को अतिरिक्त खर्चा करना पड़ता था। लेकिन पहली बार इस तरह के छोटे गांवों में भी कपास खरीदी केन्द्र को मंजूरी दी गई है। इसका लाभ तहसील के किसानों को मिलने वाला है। इससे किसानों में खुशी की लहर व्याप्त है।
Created On :   26 Oct 2024 3:33 PM IST