Amrawati News,: 8 से अमरावती में मनपा कर्मचारियों का काम बंद आंदोलन

8 से अमरावती में मनपा कर्मचारियों का काम बंद आंदोलन
  • निगमायुक्त को दिया नोटिस
  • संपत्ति कर वसूली बंद, अर्थ व्यवस्था लड़खडाई
  • सातवें वेतन आयोग की पहली किश्त दिवाली से पहले देेने की मांग

Amrawati News अमरावती मनपा द्वारा मनमाने तरीके से किया गया कर निर्धारण व संपत्ति कर के नामपर किए जानेवाली लोगों की आर्थिक लूट के चलते लोगों में मनपा के प्रति भारी रोष देखा जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा संपत्ति कर वसूली पर स्थगनादेश लाने का पत्र दिखा कर लगभग एक माह पहले संपत्ति कर वसूली को लेकर शहर में श्रेय लेने की स्पर्धा लग गयी लेकिन इस श्रेय वाद की लड़ाई पर मनपा आयुक्त द्वारा किसी प्रकार से खुलासा नहीं किया गया। जिससे संपत्ति कर वसूली को लेकर लोगों संभ्रम कायम रहने से संपत्ति कर वसूली ठप्प होकर रह गयी। जिससे पहले ही आर्थिक संकटो का सामना कर रही मनपा की अर्थ व्यवस्था पूरी तरह लडखड़ा गयी।

अब दिवाली से पहले ठेकेदारों के बकाया बिल, मनपा व्यवस्थापन खर्च, कर्मचारियों का नियमित वेतन और दिवाली से पहले सातवें वेतन आयोग की बकाया राशि, मंहगाई भत्ते की बकाया राशि आदि देने की समस्या निर्माण हुयी। इसी बीच मनपा कर्मचारी संगठन ने अपनी लंबित मांगों की पूर्ति के लिए मनपा प्रशासन को 8 अक्टूबर का समय दिया है। अन्यथा 8 अक्टूबर से बेमियादी कामबंद आंदोलन की चेतावनी मनपा कर्मचारियों ने दी है।

24 सितंबर मनपा कर्मचारी कामगार संघ ने निगमायुक्त सचिन कंलत्रे से भंेट कर उन्हें आंदोलन का नोटिस दिया। मनपा के अधिकारी, कर्मचारी, सफाई कामगार व सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने इससे पहले कई बार मनपा प्रशासन के साथ पत्रव्यवहार कर चर्चा की। समय-समय पर आंदोलन किए। लेकिन केवल उन्हे आश्वासन मिले। इन आश्वसन की पूर्तता नहीं हो पाने के कारण 24 सितंबर को कर्मचारी संगठन ने निगमायुक्त को सातवे वेतन आयोग की पहली किश्त दिवाली से पहले देने, मंहगाई भत्ता 46 प्रतिशत से 50 प्रतिशत किया गया। इस मंहगाई भत्ते की 6 महीने का बकाया तत्काल देने, मनपा के सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सातवे वेतन आयोग की पिछले वर्ष की शेष बकाया रकम के बदले 10 हजार रुपए तत्काल अदा करने के लिए मनपा तैयार नहीं है। आदि मांगो के लिए मनपा कर्मचारियों ने फिर एक बार आंदोलन का हथियार उकसने का निर्णय लिया है।

Created On :   26 Sept 2024 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story